रांची: वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से जनता की समस्याओं को देखते हुए हमारी कोरोना वॉरियर्स की टीम लगातार इस मुहिम में लगा हुआ है. हम लोगों का उद्देश्य है इस लॉकडाउन में कोई गरीब भूखा ना सोए. उसी के तहत हम लोग लगातार इस कार्य में लगे हुए हैं. भाजपा प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार जयसवाल, भाजपा नेता व समाजसेवी ललित नारायण ओझा के प्रयास से.
भाजपा नेता ललित नारायण ओझा ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से गरीबों को खाने के लाले पड़ रहे है. कोई गरीब भूखा न रहे इसी उद्देश्य के साथ भाजपा अपनी मुहिम में लगी हुई है.
संजय कुमार जयसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर अनाज पहुंचाने का बीड़ा उठाया है. इसी के तहत आज डिबडिह के भगत कोचा में मजदूरी करने वाले एवं अन्य लोगों को मोदी आहार सुखा अनाज देने का काम किया. लोग कैसे इस महामारी से बचे कैसे स्वस्थ रहें उसकी भी जानकारी दी.
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मुहल्लों में जाकर गरीबों को अनाज मुहैया करा रहा है. यह कार्यक्रम लगातार चल रही है. मोदी आहार वितरण कार्यक्रम में अनाज वितरण के वक्त जरूरतमंदों को कोरोना रूपी महामारी के बारे जागरूकता अभियान भी चलाया, साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया.
जिसमें मुख्य रूप अविनाश राय, शोभा खलखो, राजेश लकड़ा, गौरव साहू, ऋषभ अग्रवाल, सुमंत कुमार सहित उपस्थित थे.

