रांची: वैश्विक महामारी कोरोना की वजह लॉकडाउन के फेज 3.0 के तीसरे दिन चडरी नगर निगम के सामने बस्ती में लोहरा कोचा में जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार पहुंचाया गया.
संजय कु. जयसवाल, ललित ओझा ने बताया कि लगातार लॉकडाउन के देखते हुए हम लोग जरूरतमंद परिवारों के बीच मोदी आहार पहुंचाने का काम किया है. हमारा प्रयास रहेगा कोई आदमी भूखा ना सोए इसी के तहत हमारे टीम के लोग जरूरतमंदों कर लिस्ट तैयार करते हैं और उन तक मोदी और पहुंचाने के काम करते हैं.
वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से जनता की समस्याओं को देखते हुए हमारी कोरोना वॉरियर्स की टीम भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार जयसवाल, भाजपा नेता व समाजसेवी ललित नारायण ओझा ने लिस्ट के अनुसार, घर-घर जाकर जरूरतमंद माताओं-बहनों को मोदी आहार देने का काम किया.
वहीं जरूरतमंदों को मोदी आहार के साथ-साथ हम लोग सुरक्षा को लेकर मोदी श्रमिक सुरक्षा किट भी दे रहे हैं. इस लॉकडाउन की वजह से गरीबों को खाने के लाले पड़ रहे है. कोई गरीब भूखा न रहे इसी उद्देश्य के साथ भाजपा घर-घर अनाज पहुंचाने का बीड़ा उठाया है.
इसी के तहत हम लोगों का प्रयास रहता है. कोई माता-बहनों, ठेलावाला-खोमचावाला एवं रिक्शावाले भूखा ना रहे. एक छोटी प्रयास करता रहता हूं और जरूरतमंदों को मोदी आहार सुखा अनाज देने का काम किया जाता है.
लोग कैसे इस महामारी से बचे, कैसे स्वस्थ रहें उसकी भी जानकारी दी जाती है. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मुहल्लों में जाकर गरीबों को अनाज मुहैया कराया जा रहा है.
यह कार्यक्रम लगातार चल रही है. मोदी आहार वितरण कार्यक्रम में अनाज वितरण के वक्त जरूरतमंदों को कोरोना रूपी महामारी के बारे जागरूकता अभियान भी चलाया. साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया.
मौके पर मुख्य रूप से रवि मुंडा मंतोष सिंह, लोअर बाजार मंडल अध्यक्ष सुजीत चौरसिया, महामंत्री सुखदेव नगर मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, प्रदीप सिन्हा, तरुण जयसवाल, शुभम जयसवाल, अविनाश राय, संदीप भगत सहित उपस्थित थे.

