रांची: संजय जयसवाल और ललित नारायण ओझा ने ईस्ट जेल रोड में मजदूरी करने वाली जरूरतमंद माता एवं बहनों के बीच मोदी आहार पहुंचाया और मोदी श्रमिक सुरक्षा किट दिए.
वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से जनता की समस्याओं को देखते हुए उनकी टीम लगातार इस मुहिम में लगी हुई है. इस लॉकडाऊन में कोई गरीब भूखा ना सोए उसी के तहत लगातार इस कार्य में लगे हुए हैं.
लॉक डाउन की वजह से गरीबों को खाने के लाले पड़ रहे है. कोई गरीब भूखा न रहे इसी उद्देश्य के साथ भाजपा ने घर-घर अनाज पहुंचाने का बीड़ा उठाया है. इसी के तहत आज ईस्ट जेल रोड में मजदूरी करने वाले माता एवं बहनों के बीच मोदी आहार और मोदी श्रमिक सुरक्षा किट देने का काम किया.
लोग कैसे इस महामारी से बचे कैसे स्वस्थ रहें उसकी भी जानकारी दी. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मुहल्लों में जाकर गरीबों को अनाज मुहैया कराया जा रहा है साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया.
जिसमें मुख्य रूप से मंतोष सिंह, सुखदेव नगर मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, तरुण जयसवाल, शुभम जयसवाल उपस्थित थे.

