BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के फैलाव को रोकने में नाकाम रहे मोदी: ओवैसी

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in समाचार
कोरोना के फैलाव को रोकने में नाकाम रहे मोदी: ओवैसी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के मौजूदा हालात के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में मोदी नाकाम रहे हैं.

AIMIM प्रमुख इतने पर ही नहीं रूके. प्रधानमंत्री पर तंज़ करते हुए उन्होंने कहा कि “ताली, थाली और दिया जलाने से कुछ नहीं होगा. मोदी जी से कोई उमीद नहीं रखें.

लॉकडाउन पूरी तरह से अनियोजित था. इसे तब लागू किया गया जब संक्रमणों की संख्या सिर्फ 500 थी और अब तो ये लाखों में पहुंच चुकी है.” तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में ओवैसी ने लॉकडाउन को असंवैधानिक तक कह डाला.

विरोधियों और खासकर बीजेपी और मोदी पर इल्जाम लगाने का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ने वाले हैदराबाद के सांसद ने कहा कि लॉकडाउन में अब छूट दी जारी है जब मजदूर अपने-अपने राज्यों में पहुंच चुके हैं. सांसद महोदय ने ट्रेनों में 85 मजदूरों की मौत पर भी सवाल उठाया और इसे राजनीतिक रंग देते हुए सभी का संबंध OBC, SC और ST से बताया.

आपको बता दें कि देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जब से अनलॉक-1 की शुरुआत हुई है, तब से कोरोना के संक्रमण के फैलाव में और ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है. एक जून से 9 जून तक, इन नौ दिनों में कोरोना के केस करीब 85 हज़ार बढ़ गए हैं.

केन्द्र सरकार को पूरी तरह से कटघड़े में खड़ा करके ओवैसी ने पूछा कि गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय देश को बताए कि भारत-चीन सीमा विवाद पर क्या बात-चीत चल रही है. बीजेपी के बहाने असदुद्दीन ने RSS की चुप्पी पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने याद दिलाया कि जब भी पहाड़ों पर बर्फ़ पिघतला है, चीन भारतीय सीमा में दखल अंदाजी की नाकाम कोशिश पर उतर आता है.

अनलॉक – 1 के फेस – 2 में इबादतगाहों को खोले जाने वाले छूट पर भी ओवैसी ने अपनी बात रखी. ओवैसी की अपील है कि 65 साल के ऊपर और 12 साल के कम उम्र के लोग मस्जिदों में आने से बचें. मस्जिदों में शौचालय का इस्तेमाल ना करें और नमाज के वजू (हाथ-मुंह और पैर धोना) घर से करके आएं. मस्जिदों से कारपेट और चटाई हटाने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की भी अपील की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश में कोरोना विस्फोट! पिछले 24 घंटों में आए 9987 नए मामले

Next Post

श्री राधाकृष्ण गोयनका महाविद्यालय के दैनिक कर्मियों ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा

Next Post
श्री राधाकृष्ण गोयनका महाविद्यालय के दैनिक कर्मियों ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा

श्री राधाकृष्ण गोयनका महाविद्यालय के दैनिक कर्मियों ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d