रांची: कोरोना संकट में लॉक्ड डाउन के बीच गरीबो, मजदूरों और जरूरतमंदों के बीच भाजपा का सेवा कार्य जारी है. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवा कार्य के प्रदेश समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि आज प्रदेश के सभी जिलों को मिलाकर 40,035 लोगों तक मोदी आहार के रुप मे पका हुआ भोजन परोसा गया. उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 6,530 परिवारों को आज मोदी राशन भी उपलब्ध कराया गया. इसमें प्रति परिवार एक सप्ताह केलिये 5 किलोग्राम चावल,1 किलोग्राम दाल,2 किलोग्राम आलू और आधा किलोग्राम प्याज का पैकेट दिया जा रहा है.
Also Read This: कर्फ्यू पास मांगने पर ASI का हाथ काटने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
वर्मा ने बताया कि इस सेवा कार्य में पार्टी के सभी जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तन, मन और धन से जुटे हैं.
वर्मा ने बताया कि आज तक कुल 6,12,935 लोगों को मोदी आहार परोसा जा चुका है जबकि 1,06,410 परिवारों तक पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा मोदी राशन वितरित हुए हैं.
Also Read This: सोशल मीडिया पर भाम्रक खबर पोस्ट पर होगी सीधी कार्रवाई: जिशान कमर

