BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी सरकार 2.0 के एक साल हुए पूरे, आत्मनिर्भर भारत की रखी नींव

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in समाचार
मोदी सरकार 2.0 के एक साल हुए पूरे, आत्मनिर्भर भारत की रखी नींव
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार से अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने पत्र लिखकर कहा कि आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा.

देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी. ‘मोदी 2.0 एक साल’ के मौके पर तमाम नेता प्रधानमंत्री को बधाई दे रहे हैं.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित सरकार के द्वितीय कार्यकाल का सफल एक वर्ष पूर्ण होने होने पर, मैं प्रधानमंत्री जी और सरकार के सभी सदस्यों को हृदय से बधाई देता हूं. मोदी जी की सरकार का यह साल अनेक उपलब्धियों से भरा है.”

गृह मंत्री अमित शाह ने किए कई ट्वीट्स

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण मोदी 2.0 के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदयपूर्वक बधाई देता हूं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी व निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगतिशील रहेगा. ”

अमित शाह ने लिखा, “मोदी ने इन 6 वर्षों के कार्यकाल में न सिर्फ कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है बल्कि 6 दशक की खाई को पाट कर विकासपथ पर अग्रसर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव भी रखी है. यह 6 वर्ष का कार्यकाल ‘गरीब कल्याण व रिफार्म’ के समांतर समन्वय की एक अभूतपूर्व मिसाल है.”

गृह मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “ईमानदार नेतृत्व व अथक परिश्रम के प्रतिबिंब प्रधानमंत्री मोदी पर भारत की जनता का जो अटूट विश्वास है वैसा देश की जनता का अपने नेतृत्व में विश्वास दुनिया में विरले ही देखने को मिलता है. मोदी सरकार को चुन कर इन उपलब्धियों की सह-भागीदार बनी भारत की जनता को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं.”

शाह ने लिखा, “आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं गत 6 वर्षों से मोदी सरकार के संदेशवाहक बन सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने वाले भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम व संगठन समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बात

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “जब दोबारा सरकार बनी तो अनेक ऐसे निर्णय लिए गए जो भाजपा के वैचारिक अधिष्‍ठान की विश्‍वसनीयता के आधार थे. उन्‍हें साहस और दृढ़ता के साथ मोदी जी ने मुकाम तक पहुंचाया. यह हमारे लिए विश्‍वसनीयता की कसौटी थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस कसौटी पर सौ फीसदी खरे उतरे हैं.”

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “भारत के आम जनमानस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दल दोनों की विश्‍वसनीयता को बढ़ाया है. भारत की राजनीति में विश्‍वसनीयता की दृष्टि से उनका अब तक का छह वर्षों का कार्यकाल एक मील का पत्‍थर है. इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और आगे के लिए मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं.”

MP CM शिवराज ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपने जो समय रहते Lockdown का फैसला किया, उससे COVID19 से लड़ने के लिए देश-प्रदेश तैयार हो सका. आपके इस दूरदर्शी फैसले ने हजारों अनमोल जिंदगियों को बचा लिया. आपके सक्षम नेतृत्व को पाकर देश धन्य हुआ. आपका अभिनंदन!”

एमपी सीएम ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COVID19 के संकट को अवसर में बदलने का संकल्पित प्रयास किया. 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के माध्यम से आपने हर भारतीय को वापस खड़ा करने और समर्थ बनाने के लिए जो योजनाबद्ध तैयारी की, उसके लिए देश कृतज्ञ है.”

शिवराज ने कहा, “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र उत्थान और देश सेवा के एक साल पूरे होने की हार्दिक बधाई. आपके सक्षम नेतृत्व में देश ऐसे ही बढ़ता रहे, गरीबों और असमर्थों के जीवन में खुशहाली का नया प्रकाश उनके जीवन को आलोकित करता रहे; यही कामना.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्रालय सिर्फ डाकघर की तरह काम नहीं करेगा: रविशंकर प्रसाद

Next Post

24 घंटे के अंदर 114 पुलिसकर्मी हुए कोरोना से संक्रमित, 1 की मौत

Next Post
24 घंटे के अंदर 114 पुलिसकर्मी हुए कोरोना से संक्रमित, 1 की मौत

24 घंटे के अंदर 114 पुलिसकर्मी हुए कोरोना से संक्रमित, 1 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d