रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज सोशल डिस्टनसिंग के साथ प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार 2 का पहला वर्ष स्वर्णिम वर्ष है, जो गरीब कल्याण,राष्ट्र सम्मान और कोरोना के निदान को समर्पित रहा. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच एक लंबी अवधि के बाद हम सब मिल रहे हैं. उन्होवने पत्रकारों से कहा कि आप सभी ने कोरोना योद्धा के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. साथ ही डॉक्टर्स, नर्सेज,पारा मेडिकल स्टाफ,पुलिस कर्मियों,सफाई कर्मियों एवम आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता से जुड़े लोगों के प्रति भी प्रदेश भाजपा की ओर से आभार प्रकट किया.
दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार 2 में इसे और गति प्रदान की गई. जनता का भरोसा और विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर और बढ़ा है. मोदी सरकार1 में जहां जनधन खाता, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन आरोग्य योजना ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,आदि के माध्यम से करोड़ो गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया. मोदी सरकार2 का 1वर्ष भी इसी प्रकार गौरव से भरा हुआ है. यह वर्ष गरीब कल्याण,राष्ट्र सम्मान,और कोरोना निदान के रूप में अंकित है.
विगत 1वर्ष में मोदी सरकार ने जनता से प्राप्त अपार जन समर्थन के बल पर वर्षों से प्रतीक्षित जन आकांक्षाओं की झटके में पूर्ण किया.
धारा 370,35ए को हटाकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया. विशेष कर दलित समाज को मुख्यधारा से जोड़ा. तीन तलाक पर सख्त कानून बनाकर एक अमानवीय व्यवहार से मुस्लिम बहनों को मुक्त किया.
सीएए कानून से करोड़ों शरणार्थियों की चिंता दूर कर सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार दिया
और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर करोड़ो भारतीयों के श्रद्धा और विश्वास को मजबूत किया.
श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार ने आर्थिक सुधारों की श्रृंखला खड़ी की. जिसमे बैंकों का विलय,कंपनी एक्ट में सुधार, एमएसएमई के विकास केलिय आसान ऋण की सुबिधा,आरईसी पी के माध्यम से छोटे व्यवसायियों के हितों की सुरक्षा केलिय निर्णय लिए गए. इसके अतिरिक्त कोरोना संकट काल भी उपलब्धियों और सफलताओं से भरा हुआ है.
प्रदेश भाजपा ऐसे संकट में भी 130 करोड़ देशवासियों का एक अभिभावक के रूप में हौसला बढ़ाने ,दृढ़ निश्चय एवम सहयोग से हौसला बढ़ाने केलिय मोदी जी का आभार प्रकट करती हैं.
दीपक प्रकाश ने आज प्रदेश कार्यालय में दो लोकल मेड, हैंड सैनिटाइजर का भी उद्घाटन किया. इस अवसर पर
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा,एवम सांसद समीर उरांव भी उपस्थित रहे.

