BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह किया: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉक्टर्स डे पर दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल साइट पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को लेकर वीडियो श्रृंखला की कड़ी में आज दूसरा वीडियो राष्ट्र के नाम जारी किया गया है. राहुल गांधी ने स्पीक ऑन इकोनामी के तहत प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी ,गलत जीएसटी एवं लॉकडाउन के मद्देनजर लगातार गिरती अर्थव्यवस्था एवं असंगठित अर्थव्यवस्था पर बेबाक देश के जनता के सामने अपनी राय रखी है.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह खाध आपूर्ति व वित्तमंत्री डा रामेश्वर उरांव ने आर्थिक संकट पर जारी वीडियो की दूसरी कड़ी को झारखंड की जनता के लिए अपने सोशल मीडिया साइट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम ,व्हाट्सएप पर जारी करते हुए मीडिया कर्मियों से बातचीत के क्रम में कहा कि नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब, किसान ,मजदूर और छोटे दुकानदार पर आक्रमण था. नोटबंदी हिंदुस्तान की असंगठित अर्थव्यवस्था पर प्रहार था.

8 नवंबर 2016 रात्रि 8ः00 बजे प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का निर्णय लिया 500 रुपये व 1000  का नोट रद्दी कर दिया. पूरा हिंदुस्तान बैंक के सामने जाकर खड़ा हो गया ,देश की जनता ने अपना पैसा, अपनी आमदनी बैंक के अंदर डाली. पहला सवाल था काला धन मिटा या नहीं, दूसरा सवाल था हिंदुस्तान के गरीब जनता को नोटबंदी से क्या फायदा मिला. जवाब है कुछ नहीं ,तो फायदा किसको मिला, फायदा हिंदुस्तान के सबसे बड़े 50 अरबपतियों को मिला.

देश का जो पैसा था आपकी जेब में से, आपके घरों से निकालकर उनका प्रयोग सरकार ने बड़े लगभग 50 अरबपतियों का कर्जा माफ करने के लिए. मगर वह सिर्फ एक लक्ष्य था,दूसरा लक्ष्य भी था छुपा हुआ और वह था जमीन साफ करने का ,जो हमारा इनफॉरमल सेक्टर है, असंगठित अर्थव्यवस्था का सेक्टर है वह कैश (नगद) पर चलता है.

छोटे दुकानदार हों, मजदूर हों, किसान हों वह कैश से काम करता है. नोटबंदी का दूसरा लक्ष्य जो जमीन साफ करने का लक्ष्य था,असंगठित अर्थव्यवस्था के सिस्टम से नगद कैश को निकालने का. उन्होंने बताया कि  प्रधानमंत्री ने स्वयं कहा कि वह कैशलेस इंडिया चाहते हैं, कैशलेस हिन्दुस्तान चाहते हैं. अगर कैशलेस  हिंदुस्तान होगा तो असंगठित अर्थव्यवस्था तो खत्म हो जाएगी. नुकसान किसको हुआ, किसानों को, मजदूरों को, छोटे दुकानदारों को स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस वालों को जो कैश का प्रयोग करते हैं,जो बिना कैश के जी ही नहीं सकते हैं. नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब ,किसान, मजदूर और छोटे दुकानदारों पर आक्रमण था. नोटबंदी हिंदुस्तान की असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण था और हमें इस आक्रमण को पहचानना पड़ेगा और पूरे देश को मिलकर इसके खिलाफ लड़ना पड़ेगा.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता सह  ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा जारी दूसरी वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल, फेसबुक ,ट्विटर एवं इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलत फैसलों की वजह से आज देश गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है .जल्दबाजी में लिया गया हर फैसला आज देश को मुसीबत के रास्ते पर खड़ा कर दिया है. गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर अगर मजबूती के साथ संघीय ढांचे के तहत सब को विश्वास में लेकर फैसले नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे .

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अपनी सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी की वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है और उसकी गलत नीतियों के कारण हम मोर्चे पर कमजोर साबित हो रहे हैं .

देश आज मोदी निर्मित तबाही की चपेट में है, देश में आज जीडीपी 24 फ़ीसदी की ऐतिहासिक गिरावट के साथ 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है. पूरे लॉकडाउन के दौरान 12 हजार करोड़ नौकरियां चली गई. राज्यों को उनके हिस्से के जीएसटी का बकाया नहीं दिया जा रहा है, हमारे यहां आज दुनिया में सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं और सबसे ज्यादा लोगों की मौत हो रही है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है .

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर श्री गजेंद्र प्रसाद सिंह के सहयोग से झारखंड की कांग्रेस मंत्री बन्ना गुप्ता ,बादल पत्रलेख, कांग्रे के सभी विधायक गण, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आज अपने अपने सोशल हैंडल से अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी द्वारा जारी वीडियो पोस्ट किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें क्यों पितृ पक्ष में कौवों को भोजन कराना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है…

Next Post

डायलिसिस शुरू, किडनी के मरीजों को मिली राहत

Next Post
डायलिसिस शुरू, किडनी के मरीजों को मिली राहत

डायलिसिस शुरू, किडनी के मरीजों को मिली राहत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d