रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किसानों के हित मे पारित दो अध्यादेशों फार्मिंग प्रोड्यूस ट्रेड कॉमर्स ऑडिनेन्स एवम द फार्मर्स एग्रीमेंट प्राइस अस्योरांस एंड फर्म सर्विसेज ऑडिनेन्स का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री जी एवम कृषि मंत्री जी का अभिनंदन एवम आभार प्रकट किया. श्री प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार केवल कहने में नही बल्कि करने में विश्वास रखती है. ऐसे लोक कल्याणकारी निर्णयों से किसानों की आय 2022 तक निश्चित रूप से दोगुनी होगी.
उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व ही केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 53 रुपये की बृद्धि की. इसके पूर्व नीम कोटेड, यूरिया,स्वायल हेल्थ कार्ड,किसान क्रेडिट कार्ड,किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसान मजबूत हुए है उनकी आत्म निर्भरता बढ़ी है.
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाते हुए अपनी मर्जी से दाम निर्धारित करते हुए फसल बेचने की आजादी दे रही है. अब किसान सीधे व्यापारी को अपनी फसल बेच सकेंगे.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनाज, तेल,तिलहन,दाल, आलू,प्याज को आवश्यक बस्तु अधिनियम से मुक्त करने का निर्णय लिया है जिसके कारण किसान अब अपनी मर्जी से इनका भंडारण विक्रय करने केलिय अपनी मर्जी से निर्णय लेने में स्वतंत्र होगा.
उन्होंने कहा कि फार्मर्स एग्रीमेंट प्राइस के तहत फसल लगाने के समय ही उसका दर निर्धारित कर सकेगा जिससे उसके आय भी सुनिश्चित होंगे और प्राकृतिक आपदा के कारण उसे नुकसान भी नही उठाना पड़ेगा.

