BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास की नई इबारत लिखी मोदी सरकार ने: रघुवर दास

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in समाचार
विकास की नई इबारत लिखी मोदी सरकार ने: रघुवर दास
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में के 6 सालों में देश ने विकास की नई इबारत लिखी है. इन 6 सालों के दौरान कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिसके कारण देश स्वाभिमान के साथ आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

मोदी सरकार की दूसरी पारी के पहले वर्ष में सदियों से अटके कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए जो मील का पत्थर साबित होंगे. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही. वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय से बगोदर विधानसभा में वर्चुअल रूप से जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर इसे भारत का अभिन्न अंग बनाया. वहीं मुस्लिम बहनों के लिए अभिशाप बने ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी बनाकर सभी मां बहनों को बड़ी राहत प्रदान की है. देश के असंख्य लोगों की आस्था से जुड़े भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता भी मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही खुल पाया.

इसके अलावा धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोगों के लिए सीएए के तहत भारत में शरण देने का मार्ग प्रशस्त किया. दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का गठन किया, जो हमारी सेना को मजबूती प्रदान करेगा.

रघुवर दास कहा कि कोरोना के दौरान भी केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को राह दिखाई है. कोरोना के बावजूद देश में आर्थिक सुधार की गति कम नहीं हुई है. मध्यम व लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आसान ऋण की व्यवस्था की गई है.

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक पैकेज घोषित कराया, जो रोजगार, कृषि, युवाओं, महिलाओं के लिए सहायक साबित हो रहा है.

लॉकडाउन के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 माह का अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. महिलाओं के खाते में ₹500, किसानों के खाते में ₹2000 भेजे जा चुके हैं. इसी प्रकार बुजुर्ग व विद्यार्थियों के भी खाते में 1000-1000 रुपए दिए जा रहे हैं.

8 करोड़ महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर निशुल्क दिए गए. मोदी सरकार ने रेहड़ी पटरी वालों की भी सुध ली है. उन्हें भी अपने व्यवसाय को फिर से खड़ा करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना पेश की है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है. वोकल फोर लोकल नारे के साथ देश में स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है. मेरी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा उत्पाद स्वदेशी कंपनियों से खरीदें.

पिछले छह वर्ष के दौरान देश की सुरक्षा के लिए सर्जिकल और एयर स्ट्राइक हो या सैनिकों की चिर परिचित पुरानी मांग वन रैंक वन पेंशन को मंजूरी देना हो, मोदी सरकार ने किसी भी चीज से समझौता नहीं किया.

इसी प्रकार वन नेशन वन टैक्स के तहत पूरे देश में जीएसटी लागू कराया नौजवानों के लिए मुद्रा लोन, स्टार्टअप और स्टैंड अप इंडिया योजना शुरू की गई. हर घर तक जल पहुंचाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया गया.

हाल ही में एक देश एक राशन कार्ड की घोषणा की गई, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने में अपने राशन कार्ड से राशन ले सकेगा. अब वह दिन दूर नहीं जब भारत आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकेगा. रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराए गए हैं.

धर्मांतरण के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा ने लड़ाई छेड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने छोटी सी उम्र में ही अंग्रेजों की हुकूमत की जड़ों को हिला कर रख दिया. अंग्रेजों के अत्याचार और धर्मांतरण का विरोध करते हुए उन्होंने उलगुलान किया.

आदिवासी संस्कृति को मिटाने पर तुले अंग्रेजों के खिलाफ अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को संगठित कर लड़ाई छेड़ी. उनके बलिदान दिवस पर आज झारखंड समेत पूरा देश उनके प्रति नतमस्तक है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गैस कुएं में लगी भीषण आग, NDRF की टीम घटनास्थल पर मौजूद

Next Post

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की रांची महानगर कमेटी का गठन, जावेद बने अध्यक्ष

Next Post
झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की रांची महानगर कमेटी का गठन, जावेद बने अध्यक्ष

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की रांची महानगर कमेटी का गठन, जावेद बने अध्यक्ष

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d