BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घड़ियाली आंसू बहाकर लोगों की जेब ढीली कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

by bnnbharat.com
March 8, 2020
in समाचार
घड़ियाली आंसू बहाकर लोगों की जेब ढीली कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

घड़ियाली आंसू बहाकर लोगों की जेब ढीली कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि वाहनों से जुड़े बीमा और जीवन बीमा के प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है तथा मोदी सरकार घड़ियाली आंसू बहाकर आम लोगों की जेब ढीली करने में लगी है.

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मांग की कि सरकार बीमा पर प्रीमियम राशि को बढ़ने से रोके और बैंकों में खाताधारकों की पूंजी की सुरक्षा करे तथा महंगाई पर नियंत्रण करे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बीमा के संदर्भ में दो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय होने जा रहे हैं. दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहनों पर थर्ड पार्टी बीमा की प्रीमियम राशि में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. इसी तरह जीवन बीमा से जुड़ी फिक्स्ड टर्म पॉलिसी के प्रीमियम में भी 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

सिंघवी ने आरोप लगाया कि यह सरकार एक तरफ घड़ियाली आंसू बहाती है और दूसरी तरफ आम लोगों की जेब ढीली कर रही है. यह सरकार आर्थिक मोर्चे और सामाजिक मोर्चे दोनों पर विफल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि सरकार हस्तक्षेप करके बीमा के संदर्भ्र में प्रीमियम बढ़ोतरी को रोके. खाताधारकों के पैसे की सुरक्षा की जाए और महंगाई को नियंत्रित किया जाए.

सिंघवी ने कहा कि इन दोनों बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग और इसके नीचे के लोगों पर बुरा असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एलआईएसी जीवन बीमा का 70 फीसदी बाजार नियंत्रित करती है. इसमें भी विनिवेश करने का प्रस्ताव है. सरकार एक तरफ इसका निजीकरण करती हैं और दूसरी तरफ प्रीमियम में वृद्धि कर रहे हैं. यह इस किस प्रकार का षडयंत्र है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि ईपीएफ पर ब्याज दर में कमी की गई है, गैस सिलेंडर की कीमत 144 रुपये बढ़ा दी गई लेकिन केरोसीन पर सब्सिडी कम कर दी गई है. उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत मोदी की सीने और उनकी उम्र से ज्यादा हो गई है. 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 58 थी जो अब 73 रुपये तक चला गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया सलाम

Next Post

कोरोना वायरस को लेकर मास्क और सैनिटाइजर की बढ़ी मांग, मेडिकल स्टोर्स में किल्लत

Next Post
कोरोना वायरस को लेकर मास्क और सैनिटाइजर की बढ़ी मांग, मेडिकल स्टोर्स में किल्लत

कोरोना वायरस को लेकर मास्क और सैनिटाइजर की बढ़ी मांग, मेडिकल स्टोर्स में किल्लत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d