BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन से बदला ले मोदी सरकार, ताकि वह फिर ऐसी हिम्मत न करे: अधीर रंजन

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in Uncategorized
चीन से बदला ले मोदी सरकार, ताकि वह फिर ऐसी हिम्मत न करे: अधीर रंजन

चीन से बदला ले मोदी सरकार, ताकि वह फिर ऐसी हिम्मत न करे: अधीर रंजन

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ ‘हिंसक टकराव’ में भारतीय जवानों की शहादत पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है. अधीर रंजन ने कहा कि चीन को हमारे जवान को इस तरह मार देना का कोई अधिकार नहीं है. चीन के फौज का इस तरह का व्यवहार हमें बर्दाश्त नहीं होगा.

अधीर रंजन ने कहा, ”पीएम मोदी से हमारी गुजारिश है कि भारत चीन से बदला लें, ताकि चीन की दोबारा हमपर हमला करने की हिम्मत न हो. हम बदला चाहते हैं. उन्होंने हमारी फौज पर गोली चलाई है. इसका बदला लेना चाहिए.”

रणदीप सुरजेवाला ने घटना को बताया अस्वीकार्य

इससे पहले कांग्रेस ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ ‘हिंसक टकराव’ में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवानों के शहीद होने की घटना पर मंगलवार को कहा कि यह अस्वीकार्य है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”यह हैरान करने वाला, अविश्वसनीय और अस्वीकार्य है. क्या रक्षा मंत्री इसकी पुष्टि करेंगे?”

मामला क्या है?

दरअसल, लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ ‘हिंसक टकराव’ के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए. बीते पांच हफ्तों से गलवान घाटी में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने खड़े थे. यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने फर्जी डीआइजी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

पुलिस ने दो मानव तस्करों को किया गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने दो मानव तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो मानव तस्करों को किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d