BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi:- देश में कोरोना टीकाकरण के अभियान को तेज करने के लिए सरकार विदेश में बनी कोविड वैक्सीन्स को इमरजेंसी अप्रूवल देने की तैयारी में है. सरकार की तैयारी यह है कि कोरोना से जंग में ज्यादा टीकों का विकल्प हो ताकि इसके वैक्सीनेशन के दायरे को बढ़ाया जा सके. इससे पहले ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दी जा चुकी है. इस वैक्सीन की डोज इस महीने य़ा फिर अगले महीने के अंत तक उपलब्ध हो सकती हैं. इसके अलावा इसी साल 5 अन्य वैक्सीन्स को भी मंजूरी दी जा सकती है. इस लिस्ट में जॉनसन एंड जॉनसन, जाइडस कैडिला, नोवावैक्स और भारत बायोटेक की नासल वैक्सीन को भी परमिशन मिल सकती है.

कोरोना संकट से निपटने के लिए वैक्सीनेशन को तेज करना जरूरी है और बीते कुछ दिनों में जिस तरह से टीकों की कमी पर सवाल उठे हैं यह चिंताजनक है. महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना और राजस्थान जैसे राज्यों ने बीते सप्ताह कोरोना वैक्सीन की कमी होने की शिकायत की थी. हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र पर बरसते हुए कहा था कि वह संक्रमण को रोक नहीं पा रहे हैं और इसलिए इस तरह का पैनिक कर रहे हैं ताकि जिम्मेदारी से बचा जा सके. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि वैक्सीनेशन को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू नहीं होना चाहिए. 

देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ‘मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि यदि केस ज्यादा हैं तो फिर चिंतित न हों. यदि कोई कहता है कि आपकी परफॉर्मेंस खराब है तो किसी भी तरह के दबाव में न आएं.’ बता दें कि कांग्रेस की ओर से कई बार यह मांग की गई है कि विदेशी वैक्सीन्स को भी अप्रूवल दिया जाए, जिनका वहां इस्तेमाल हो रहा है. पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह अपील की थी. इस बीच देश में 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव चल रहा है ताकि वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज किया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM योगी आदित्यनाथ ने खुद को किया आइसोलेट

Next Post

विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, 69 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी

Next Post
विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, 69 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी

विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, 69 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d