BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डॉक्टरों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी मोदी सरकार: अमित शाह

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in समाचार
डॉक्टरों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी मोदी सरकार: अमित शाह

डाक्टरों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी मोदी सरकार: अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना महामारी से लड़ रहे डॉक्टरों पर हमलों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आज डाक्टरों को आश्वस्त किया कि मोदी सरकार उनकी सुरक्षा तथा कल्याण की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

डॉक्टरों की सुरक्षा तथा सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य और कल्याण मंत्री हर्षवर्द्धन के साथ आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरों और भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत में शाह ने कहा कि कार्य स्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा तथा सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता.

शाह ने आज की डॉक्टरों से बात

अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना महामारी के उपचार में जुटे डॉक्टरों पर देश भर में हो रहे हमलोें के मद्देनजर चिकित्सा संघ और डॉक्टरों ने आज शाम सांकेतिक विरोध का आहवान किया था. इसे देखते हुए शाह ने आज डॉक्टरों से बात की.

Also Read This: पूरी मानवता को डाला खतरे में, चीन के खिलाफ अमेरिका में पहला केस दर्ज

उन्होंने कहा कि डॉक्टर संकट की इस घड़ी में असाधारण कार्य कर रहे हैं. इस स्थिति में वह हर भारतीय से अनुरोध करते हैं कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में वे डॉक्टरों का सहयोग करें. डाक्टरों के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने उम्मीद जतायी कि वे इस महामारी के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे.

मोदी सरकार उनके कल्याण और सुरक्षा की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी

लोगों को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों द्वारा किये जा रहे बलिदान की भी उन्होंने सराहना की. चिकित्सक समुदाय की सुरक्षा से संबंधित सभी चिंताओं को दूर करते हुए उन्होंंने आश्वस्त किया कि मोदी सरकार उनके कल्याण और सुरक्षा की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डॉक्टरों की चिंताओं से अवगत हैं और उनकी समस्याओं पर खुद नजर रख रहे हैं. डॉक्टरों पर हमले की घटना दोबारा न हो इसके लिए सभी संभव कदम उठाये जायेंगे.

गृह मंत्री ने कहा कि डाक्टरों को काम करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंंने कहा कि वे डाक्टरों से अपील करते हैं कि वे अपने सांकेतिक विरोध के निर्णय पर एक बार फिर विचार करें क्योंकि यह राष्ट्रीय हित में नहीं है.

बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव , गृह सचिव, वरिष्ठ चिकित्सकों और नीति आयोग के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूरी मानवता को डाला खतरे में, चीन के खिलाफ अमेरिका में पहला केस दर्ज

Next Post

हेलीकॉप्टर खरीद घोटाला मामला: SC ने की मिशेल की जमानत याचिका खारिज

Next Post
हेलीकॉप्टर खरीद घोटाला मामला: SC ने की मिशेल की जमानत याचिका खारिज

हेलीकॉप्टर खरीद घोटाला मामला: SC ने की मिशेल की जमानत याचिका खारिज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d