BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी सरकार की पीएम किसान योजना होगी लागू : अरविंद केजरीवाल

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in समाचार
मोदी सरकार की पीएम किसान योजना होगी लागू : अरविंद केजरीवाल

Modi government's PM Kisan scheme will be implemented: Arvind Kejriwal

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: वैसे तो दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ चुके हैं. इस बीच, दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा दांव खेला है. दरअसल, दिल्‍ली में अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना लागू होने वाली है.

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि काफी ना-नुकुर के बाद दिल्ली सरकार पीएम-किसान योजना लागू करने को तैयार हो गई है. उन्होंने 11,000 किसानों के नाम भेजे हैं. अग्रवाल इस योजना के प्रभारी भी हैं. उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस राशि को ट्रांसफर करने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वत: पैसा डालने को लेकर सहमति का इंतजार कर रहा है.

पीटीआई सूत्रों का कहना है कि चुनाव से पहले दिल्ली सरकार इस योजना को लागू करने के लिए इसलिए तैयार हुई है क्योंकि ऐसा नहीं करने पर उसे किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ता. बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल जनवरी मध्य में होने प्रस्तावित हैं.

पीएम-किसान योजना के लॉन्‍च होने के करीब 9 महीने बाद केजरीवाल सरकार ने इसे लागू करने का फैसला लिया है. बता दें कि इस योजना की शुरुआत लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में की गई थी. इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से पात्र किसानों के खाते में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खातों में तीन बराबर किस्तों में कुल 6,000 रुपये की राशि डालती है.

अभी तक इस योजना का लाभ सात करोड़ किसानों को मिल चुका है. विवेक अग्रवाल के मुताबिक योजना के तहत 7 करोड़ किसानों को पहली किस्त, 5.6 करोड़ किसानों को दूसरी किस्त और 3.2 करोड़ किसानों को तीसरी किस्त के रूप में कुल 32,000 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

दिल्‍ली के अलावा पश्चिम बंगाल में भी यह स्‍कीम अभी लागू नहीं हुई है. इस संबंध में अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमें पश्चिम बंगाल के कई किसानों के अभी आवेदन मिले हैं. हम उनके आवेदन पर आगे कार्रवाई नहीं कर सकते क्योंकि राज्य सरकार की ओर से मंजूरी नहीं मिली है.’’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस पार्टी के सदस्य एस राम मूर्ति ने थामा भाजपा का दामन

Next Post

मुख्यमंत्री ने 190 यूनिट आवास निर्माण के लिए किया ऑनलाइन शिलान्यास

Next Post
मुख्यमंत्री ने 190 यूनिट आवास निर्माण के लिए किया ऑनलाइन शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 190 यूनिट आवास निर्माण के लिए किया ऑनलाइन शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d