रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज किए गए मन की बात में जिस तरीके से मोदी ने पूरे देशवासियों का उत्साहवर्धन किया है. जिसमें उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए किए जा रहे सहयोग की बात की. उससे प्रतीत होता है प्रधानमंत्री इस देश की जनता के लिए कितने चिंतित हैं. उक्त बातें झारखंड प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट अजय राय ने आज प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के उपरांत कहीं.
उन्होंने कहा की जिस तरह प्रधानमंत्री ने देश के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत के हर एक नागरिकों का सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता.
अजय राय ने कहा कि आज के दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक देवतुल्य के समान हैं जिनके अंदर ऐसे समय में सिर्फ देशवासियों को बचाने का जुनून है , जिन्होंने बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के देश के हर एक नागरिक के लिए जो प्रयास हो सकता है उसे करने में कहीं कोई कमी नहीं की. हर राज्य के लोगों की मूल समस्या को अपनी समस्या मानते हुए उसे दूर करने का हर सम्भव प्रयास किया है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रधानमंत्री से उन टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों को सीख लेने की जरूरत है जो हर बात पर नुक्स निकालने का काम करते हैं.

