नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पाकिस्तान में आए भूकंप की वजह से हुई जनहानि और संपत्तियों के नुकसान पर दुख जताया है. भूकंप की वजह से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए है.
पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और पाकिस्तान के कुछ भागों में आए भूकंप की वजह से जनहानि और संपत्तियों के नुकसान पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.”

