BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल में गरजे मोदी: बोले- यहां कोई भारतीय बाहरी नहीं, यहीं का बेटा बनेगा सीएम

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
देश में बनाया जाएगा एक नया नेशनल बैंक, बड़े प्रोजेक्ट की फंडिंग जुटाने के लिए फैसला, केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को दी मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल ने पूरे भारत को ‘वन्दे मातरम’ की भावना में बांधा है और उसी बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों को ‘बोहिरागोतो’ बता रही हैं. बता दें कि बोहिरागोतो को आम भाषा में बाहरी कहा जाता है.

पीएम मोदी ने एलान किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो राज्य का मुख्यमंत्री बंगाल की धरती के बेटे को ही बनाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, रबींद्रनाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों की भूमि है और इस धरती पर कोई भारतीय बाहरी नहीं है.उन्होंने कहा कि कोई भारतीय यहां बाहरी नहीं है, वे भारत माता के बच्चे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमें पर्यटक’ कहा जा रहा है, हमारा मजाक उड़ाया जा रहा है, हमारा अपमान किया जा रहा है. दीदी, रबींद्रनाथ के बंगाल के लोग किसी को भी बाहरी नहीं मानते.’ उन्होंने रैली में कहा कि जब बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी तो मुख्यमंत्री इसी धरती का कोई बेटा होगा.

दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा और प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए अक्सर अपने भाषणों में कहती हैं कि वह दिल्ली या गुजरात से आए ‘बाहरी’ लोगों को बंगाल में शासन करने नहीं देंगी. उनके इस बयान पर छिड़ी ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ की बहस के बीच मोदी की यह टिप्पणियां आई हैं.

बता दें कि ‘टीएमसी ने ‘बंगाल को अपनी बेटी चाहिए’ अभियान भी शुरू किया है, जिसमें पार्टी के नेता राज्य आ रहे भाजपा पदाधिकारियों को ‘चुनावी पर्यटक’ कह रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि बनर्जी ने झूठे आरोप लगाकर नंदीग्राम के लोगों का अपमान किया और लोग उन्हें करारा जवाब देंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सलमान खान ने लगवाया कोरोना का पहला टीका

Next Post

झारखंड में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1100 हुई 194 नये मरीज मिले, 77 को अस्पताल से मिली छुट्टी

Next Post
बंगाल के 19 जिलों में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, MP में रविवार को लॉकडाउन पर विचार

झारखंड में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1100 हुई 194 नये मरीज मिले, 77 को अस्पताल से मिली छुट्टी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d