BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हरियाणा में गरजे मोदी, कहा- कांग्रेस को न एकता की चिंता है न संविधान की

by bnnbharat.com
October 18, 2019
in समाचार
हरियाणा में गरजे मोदी, कहा- कांग्रेस को न एकता की चिंता है न संविधान की
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. जहां शुक्रवार को इस रैली में भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस पर अनुच्छेद 370 को लेकर कहा कि कांग्रेस को ना तो भारत की एकता की चिंता है, ना ही संविधान की चिंता है. जिनको मां भारती की चिंता नहीं है, उनकी चिंता हरियाणा कर सकता है क्या?

मोदी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जीने वालों के लिए हरियाणा की जनता ने बहुत बड़ा सबक सिखाया है. उन्होंने कहा कि अखाड़ा चाहे कुश्ती का हो या फिर सीमा पर खड़े होने का हो, हरियाणा का नौजवान हमेशा तैयार रहता है.

उन्होंने कहा कि क्या देशहित में हमें फैसला नहीं लेना चाहिए, हरियाणा की भावना को कांग्रेस और उसके दल समझ नहीं पा रहे हैं. 5 अगस्त को क्या हुआ था, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था. हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान को लागू किया, 70 साल से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास में जो रुकावट थी उसे हमने 5 अगस्त को हटा दिया.

पीएम ने कहा कि जबसे हमने ये फैसला लिया है, तभी से कांग्रेस और उसके साथियों के पेट में दर्द हो रहा है और कोई दवा काम नहीं कर रही है. कांग्रेस के पेट में दर्द उसकी लाइलाज बीमारी बन गया है, हम स्वच्छ भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ होती है, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट का नाम लेते ही कांग्रेस छटपटाने लगती है.

आपको बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव है और 24 अक्टूबर को दोनों राज्यों के नतीजे सामने आएंगे. 19 अक्टूबर को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा जन भावनाओ के अनुरूप ही तैयार करती आई है अपना घोषणापत्र : चंद्र शेखर सिंह

Next Post

लहसुन की माला पहनकर कांग्रेसी नेता ने महंगाई पर जताया विरोध

Next Post
लहसुन की माला पहनकर कांग्रेसी नेता ने महंगाई पर जताया विरोध

लहसुन की माला पहनकर कांग्रेसी नेता ने महंगाई पर जताया विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d