BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

GST कलेक्शन को लेकर मोदी ने कसी कमर, अहम बैठक आज

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
GST कलेक्शन को लेकर मोदी ने कसी कमर, अहम बैठक आज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जीएसटी कलेक्शन को बढ़ाने को लेकर कमर कस चुकी है. आज नार्थ ब्लॉक वित्त मंत्रालय में जीएसटी कलेक्शन को बढ़ाने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक करेंगी. यह बैठक 10.30 बजे से शुरू होने की संभावना है. बता दें कि जीएसटी कलेक्शन केंद्र सरकार के लक्ष्य से काफी कम दर्ज किया गया है. आज की बैठक में जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने और उसकी समीक्षा करने को लेकर जिस समिति का गठन किया गया था उसके सदस्य भी शामिल होंगे.

बता दें कि सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 19 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था. सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 91,916 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. बता दें कि लगातार दूसरे महीने जीएसटी कलेक्शन निर्धारित लक्ष्य से कम दर्ज किया गया था. हालांकि जानकार इस दोनों महीने में जीएसटी कलेक्शन में आई गिरावट की प्रमुख वजह आर्थिक सुस्ती को बताते हैं. बता दें कि सरकार ने जीएसटी कलेक्शन को बढ़ाने के लिए एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया है. इसी पैनल की आज अहम बैठक है. इस पैनल को 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट जमा करने का समय दिया गया है.

गौरतलब है कि 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू करने के बाद यह पहली सबसे बड़ी समीक्षा होगी. इस पैनल में 12 सदस्य शामिल हैं. पैनल में राज्य स्तर के जीएसटी कमिश्नर और केंद्रीय कर्मचारी शामिल हैं. पैनल को राजस्व में आ रही गिरावट को रोकने और राजस्व संग्रह बढ़ाने के बारे में आवश्यक उपायों के बारे में सलाह देने का निर्देश दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गैंगरेप कांड : नाई समाज ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग

Next Post

शहीद संतोष गोप का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Next Post
शहीद संतोष गोप का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शहीद संतोष गोप का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d