BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘जिस ऐप को किया बैन, उसी पर जवानों की शहादत का दुख जता रहे थे मोदी’: अभिषेक बनर्जी

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
‘जिस ऐप को किया बैन, उसी पर जवानों की शहादत का दुख जता रहे थे मोदी’: अभिषेक बनर्जी

'जिस ऐप को किया बैन, उसी पर जवानों की शहादत का दुख जता रहे थे मोदी': अभिषेक बनर्जी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत सरकार ने सोमवार को देश में चल रही 59 चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर बैन लगा दिया है. सरकार ने सुरक्षा कारणों से इन मोबाइल ऐप को बंद किया है. लेकिन इस मसले पर अब राजनीतिक लड़ाई भी तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

अभिषेक बनर्जी ने पीएम मोदी का एक वीडियो ट्वीट कर लिखा कि कुछ दिन पहले जिस चाइनीज़ मोबाइल ऐप पर पीएम मोदी हमारे शहीद जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त कर रहे थे, अब उसे ही बैन कर रहे हैं. ये सब चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के नाम पर हो रहा है, जिनकी घुसपैठ को सरकार मानने से भी इनकार कर रही है.

अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ढोंग भी आज खुद हंस रहा होगा. इस ट्वीट के साथ अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टिकटॉक पर डाला हुआ वीडियो भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बीस जवानों को श्रद्धांजलि दी थी.

दरअसल, कुछ दिन पहले ही भारत सरकार ने टिकटॉक पर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाया था. जिसपर लगातार सूचना डाली जा रही थी, हाल ही में हुई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने जो संबोधन दिया था वो वीडियो भी यहां डाला गया था.

अभिषेक बनर्जी के इस वीडियो का सहारा लेकर टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने भी पीएम पर तंज कसा है. उन्होंने लिखा कि एक सांसद आपको ढोंगी कह रहा है, आपको जवाब देना चाहिए.

बता दें कि चीन के साथ जारी विवाद के बीच भारत सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए 59 चाइनीज़ ऐप को बैन कर दिया है. इन मोबाइल ऐप में टिकटॉक, वीइबो, वी-चैट आदि काफी ऐप शामिल हैं, जो भारत की डिजिटल इंडस्ट्री में अपनी पैठ जमा चुकी थी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीनी निवेश से शुरू हुए स्टार्टअप की भी हो जांच: कैट

Next Post

स्कूल फीस को लेकर हंगामा, अजय राय ने ली स्थिति की जानकारी

Next Post
स्कूल फीस को लेकर हंगामा, अजय राय ने ली स्थिति की जानकारी

स्कूल फीस को लेकर हंगामा, अजय राय ने ली स्थिति की जानकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d