BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मथुरा में आज मोदी करेंगे पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in समाचार
मथुरा में आज मोदी करेंगे पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ

Modi will inaugurate animal health fair in Mathura today

Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मथुरा में वेटरिनरी यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ करके पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों के टीकाकरण कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे. इस दौरान वह आगरा, हापुड़, मुरादाबाद के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मथुरा की धरती से प्लास्टिक के खात्मे के लिए लोगों से अपील करेंगे. प्रधानमंत्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार, वह पूर्वाह्न 10.55 बजे वेटरिनरी विवि परिसर में पहुंचेंगे. पूर्वाह्न 11 बजे गो-पूजन करने के बाद पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद यूनिवर्सिटी परिसर में ही बने सभास्थल पर पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों के टीकाकरण की घोषणा करेंगे. टीकाकरण अभियान के लिए 40 सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान वह पशु विभाग द्वारा आयोजित मेला प्रदर्शनी का भी निरीक्षण करेंगे. गाय के पेट की सर्जरी कर निकाली जाने वाली पॉलीथिन का भी लाइव ऑपरेशन देखेंगे. प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की भी प्रधानमंत्री शुरुआत करेंगे.

पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सेक्स्ड सीमेन उत्पादन के लिए हापुड़ व बाबूगढ़ में 31 करोड़ रुपये की लागत से प्रयोगशाला स्थापित की गई है. पशुपालन विभाग की मुरादाबाद और आगरा की करीब 30 करोड़ की पॉलीक्लीनिक, 117 करोड़ के 150 पशु चिकित्सालय, रोग निदान प्रयोगशाला और गो संरक्षण केंद्र बनाए गए हैं. प्रधानमंत्री इन कार्यों का लोकार्पण करेंगे. ब्रज क्षेत्र के लिए मथुरा डेयरी उत्पादन क्षमता 60 हजार लीटर से एक लाख लीटर करने को 171 करोड़ की योजना और मथुरा में खारे पानी में झींगा मछली पालन की भी घोषणा करेंगे.

चौ. लक्ष्मीनारायण ने बताया कि पशु मेले में चार हजार पशु पालकों ने पंजीकरण कराया है. यहां गाय के पेट में पॉलीथिन पहुंचने की प्रक्रिया और पेट की सर्जरी करके पॉलीथिन निकालने का सजीव प्रसारण किया जाएगा. प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद हेमा मालिनी, संजीव बालियान और मंत्री श्रीकांत शर्मा मौजूद रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विजयादशमी के दिन मिलेगा देश को पहला राफेल

Next Post

इंदौर : जाम में फंसे खेल मंत्री ने खुद ही संभाली ट्रैफिक व्यवस्था की कमान

Next Post
इंदौर : जाम में फंसे खेल मंत्री ने खुद ही संभाली ट्रैफिक व्यवस्था की कमान

इंदौर : जाम में फंसे खेल मंत्री ने खुद ही संभाली ट्रैफिक व्यवस्था की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d