BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोजगार देने की जगह छीनने का काम कर रहे मोदी: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
रोजगार देने की जगह छीनने का काम कर रहे मोदी: राहुल गांधी

रोजगार देने की जगह छीनने का काम कर रहे मोदी: राहुल गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. राजस्थान की राजधानी जयपुर में युवा आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने पीएम मोदी से बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, विदेश में भारत की साख जैसे मुद्दों पर सवाल किए.

राहुल ने कहा कि मोदी 2 करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा कर सरकार में आए थे लेकिन वो नौकरियां देने की जगह अपनी नीतियों से लोगों के पुराने चल रहे कामों को ठप कर दे रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले एक साल में 1 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया है. जिसके चलते स्थिति ये हो गई है कि बेरोजगारी चार दशक में सबसे ऊपर है.

राहुल ने कहा, हमारी सरकार गरीबों तक पैसा पहुंचाती थी. जिससे बाजार की खपत बढ़ती थी और ग्रोथ होती थी, लेकिन मोदी ने इकोनॉमिक्स नहीं पढ़ा, इसलिए उन्हें यह बात समझ नहीं आती. यूपीए सरकार के समय देश की ग्रोथ रेट 9 फीसदी थी, जो अब घटकर 5 प्रतिशत रह गई. मोदी की सरकार ने टैक्स लादकर गरीब की कमर तोड़ दी है.

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दुनिया में देश की छवि खराब करने का काम किया है. राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ने दुनिया में हिंदुस्तान की इमेज खराब की है. पूरी दुनिया कहती थी एक तरफ पाकिस्तान, जो हमेशा लड़ता है। दूसरी तरफ हिंदुस्तान प्यार और भाईचारा. इस इमेज को नरेंद्र मोदी ने बर्बाद कर दिया. पहले हिंदुस्तान में शांति थी. अब हम पढ़ते हैं कि हिंसा है. हिंदुस्तान के लोग एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. हिंदुस्तान की सरकार हिंसा फैला रही है. ऐसे में विदेश के लोग इन्वेस्ट करने से भी घबरा रहे हैं.

राहुल ने केंद्र की सरकार और मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, आज हिंदुस्तान का युवा कॉलेज में जाकर पढ़ता है, लेकिन उसे रोजगार नहीं मिलता. पिछले साल हिंदुस्तान में 1 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है. हमारे पीएम जहां भी जाते हैं, लंबे-लंबे भाषण देते हैं. एनआरसी सीएए और एनपीआर की बात करते हैं, लेकिन जो सबसे बड़ी समस्या है, हमारे पीएम उस पर एक शब्द नहीं बोलते हैं.

हमारे युवा जब पीएम से सवाल करते हैं कि देश की इमेज क्यों खराब की. आपने युवाओं के लिए क्या किया, तो आप पर गोली चलाई जाती है. मैं चेलेंज देता हूं पीएम किसी भी यूनिवर्सिटी में चले जाएं और युवाओं से सवाल पुछवाकर देख लें. नरेंद्र मोदी उनका जवाब नहीं दे सकते, लेकिन झूठे वादे जरूर कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा सांसद ने कहा, सरकारी जमीन पर बनी मस्जिदें हटा देंगे

Next Post

अंगीकार योजना के तहत PMAY(U) के लाभुकों के बीच हुई निबंध प्रतियोगिता

Next Post
अंगीकार योजना के तहत PMAY(U) के लाभुकों के बीच हुई निबंध प्रतियोगिता

अंगीकार योजना के तहत PMAY(U) के लाभुकों के बीच हुई निबंध प्रतियोगिता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d