रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू के द्वारा हटिया रेलवे कॉलोनी महरा टोली में जरुरतमंद लोगों के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया.
सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि कोरोना के इस महामारी के विपदा के घड़ी में भारतीय जनता पार्टी लोगों के साथ खड़ी है. जरुरतमंद लोगों को हर संभव सहायता प्रदान किया जाएगा. यह भाजपा का कृत संकल्प है.
इस अवसर पर पंकज वर्मा, त्रिपुरारी शर्मा, अनूप गांगुली विशेष रूप से उपस्थित थे.

