नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर अपने साथ एक डिवाइस रखते हैं जिसको लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर लिया.
दरअसल, एक युवक ने डिवाइस के साथ उनकी तस्वीर शेयर कर पूछा कि ये क्या चीज है सर? तो इसपर थरूर ने जवाब दिया कि ये डिवाइस दिल्ली की हवा को साफ करने का काम करती है.
उन्होंने लिखा कि मुझे बताया गया है कि ये दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 मॉलिक्यूल को न्यूट्रलाइट करती है लेकिन दिल्ली की बड़ी परेशानी जो इससे भी खतरनाक है वो है मिस्टर मोदी का दूसरा कार्यकाल पीएम 2.0 मॉलिक्यूल.
बता दें कि साल 2018 में भी शशि थरूर ने पीएम मोदी को लेकर विवादित शब्दों को इस्तेमाल किया था जिसके बाद उनपर मानहानि का मुकदमा भी दर्ज हुआ था. इसके अलावा थरूर ने कहा थि कि एक बार फिर से भाजपा जीतती है तो वह संविधान को फिर से लिखेगी और हिंदू पाकिस्तान का निर्माण करेगी. इसपर कोलकाता की एक कोर्ट ने थरूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी किया था.
हाल में थरूर ने एक अन्य विवादित बयान में कहा था कि आरएसएस के एक नेता ने एक पत्रकार से कहा कि मोदी शिवलिंग पर चिपके बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हटाया जा सकता, और ना ही चप्पल से मारा जा सकता है.

