नई दिल्ली: माकपा ने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय परिसर में हुए हमले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी को लेकर उनपर आरोप लगाते हुए कहा कि वह या तो इसमें शामिल हैं या अयोग्य हैं.
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया, ” मोदी की खामोशी बहुत कुछ बोलती है. एक प्रधानमंत्री तब चुप नहीं रह सकता जब उसके आवास से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही छात्रों की पीटा जाए. या तो वह इसमें शामिल है या अयोग्य.”
उन्होंने कहा, ”यह अब बेहद स्पष्ट है कि प्रशासन की मदद से एबीवीपी के गुंडों ने जेएनयू के छात्रों पर ऐसा भयावह हमला किया. सरकार सहित जो भी दोषी हैं उनपर कार्रवाई की जानी चाहिए.”
येचुरी ने रविवार को हमले के पूर्वनियोजित होने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी को इसके लिए लिए जिम्मेदार ठहराया था.

