BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोहम्मद अजहरुद्दीन बने हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

by bnnbharat.com
September 28, 2019
in समाचार
मोहम्मद अजहरुद्दीन बने हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

Mohammad Azharuddin became the president of Hyderabad Cricket Association

Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. 56 साल के मोहम्मद अजहरुद्दीन को चुनावों में 147-73 की विशाल बढ़त के साथ एचसीए का अध्यक्ष चुना गया है. भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार, अजहर ने पिछले सप्ताह अपना नामांकन दाखिल किया था. क्रिकेटर के बाद अब यह उनकी प्रशासन में एक नई पारी है.

बता दें कि दो साल पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन का नामांकन निर्वाचन अधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया था क्योंकि वह बीसीसीआई द्वारा मैच फिक्सिंग में अपनी कथित संलिप्तता के लिए लगाए प्रतिबंध को हटाने का सबूत पेश नहीं कर पाए थे.

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत की ओर से 99 टेस्ट और 334 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान टेस्ट में उन्होंने 6215 और वनडे में 9378 रन बनाए. उन्होंने 47 टेस्ट और 174 वनडे मैचों में भारत का नेतृत्व भी किया. डेब्यू करते हुए लगातार तीन टेस्ट मैचों में तीन शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अजहरुद्दीन के नाम है.

अजहरुद्दीन पर साल 2000 में मैच फिक्सिंग का आरोप लगा, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके आजीवन क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया था. हालांकि 8 नवंबर 2012 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने अजहर पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खारिज कर दिया था.

हैदराबाद में जन्मे मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1984 में इंटरनेशनल क्रिकेट में दस्तक दी थी. अजहर ने अपना पहला टेस्ट मैच 31 दिसंबर 1984 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला. उनकी शानदार बल्लेबाजी स्टाइल के लिए उनको कलाइयों का जादूगर कहा जाता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में भारी बारिश के कारण पटना समेत 15 जिलों में रेड अलर्ट

Next Post

BSNL का प्राइवेट कंपनियों को करारा जवाब, रोज मिलेगा 3GB डाटा

Next Post
BSNL का प्राइवेट कंपनियों को करारा जवाब, रोज मिलेगा 3GB डाटा

BSNL का प्राइवेट कंपनियों को करारा जवाब, रोज मिलेगा 3GB डाटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d