BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BREAKING: झारखंड का दुर्दांत आतंकवादी मो कलीमुद्दीन मुजाहिरी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
BREAKING: झारखंड का दुर्दांत आतंकवादी मो कलीमुद्दीन मुजाहिरी गिरफ्तार

Mohammed Kalimuddin Mujahiri, Jharkhand's dreaded terrorist arrested

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ/कर्मवीर

रांची: झारखंड पुलिस ने दुर्दांत आतंकवादी मो कलीमुद्दीन मुजाहिरी को गिरफ्तार किया है. एंटी टेरोरिस्ट स्कवाड (एटीएस) के अपर पुलिस महानिदेशक मुरारी लाल मीणा ने एटीएस मुख्यालय में रविवार को इसकी घोषणा की. प्रेस से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल ने मो कलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है. जमशेदपुर के आजादनगर, मानगो के पास से इसकी गिरफ्तारी की गयी है, यह तीन साल से फरार था और अपना ठिकाना लगातार बदल रहा था. उन्होंने कहा कि इसकी गिरफ्तारी से झारखंड में आतंकी गतिविधियों पर रोक लगेगी. पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने भी एटीएस की सफलता के लिए टीम को बधाई दी है.

एटीएस एसपी एम विजयलक्ष्मी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी अकलायदा और जैश-ए-मोहम्मद नामक संगठन से जुड़ा था. इसका काम युवाओं को प्रेरित कर, इन संगठनों में प्रशिक्षण के लिए भेजना था. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 21/16 , दिनांक 25.1.2016 को इसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. गिरफ्तार मो कलीमुद्दीन अलकायदा का सक्रिय आतंकवादी है. अलकायदा के मो अब्दुल रहमान अली खान ऊर्फ हैदर ऊर्फ मसूद उर्फ कटकी, अब्दुल सामी, अहमद मसूद अकरम, नसीम अख्तर और जिशान हैदर नामक आतंकियों के साथ इसके गहरे संबंध रहे हैं.

मो कलीमुद्दीन अलकायदा के इंडियन सब कंटिनंट संगठन का प्रमुख था. युवाओं को जेहाद के लिए प्रेरित करने और उन्हें पाकिस्तान, अफ्रिका, बांग्लादेश, साउदी अरब और अन्य जगह प्रशिक्षण के लिए भेजना इसका काम था. फिलहाल गिरफ्तार आतंकी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की पहल पुलिस द्वारा की जा रही है. केंद्र सरकार से भी अन्य आतंकी संगठनों से जुड़े तार के बाबत सहयोग लिया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची विश्वविद्यालय के पीजी कैंपस में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Next Post

RSS ने साहसिक कार्यक्रम के तहत निकाली साइकिल यात्रा

Next Post
RSS ने साहसिक कार्यक्रम के तहत निकाली साइकिल यात्रा

RSS ने साहसिक कार्यक्रम के तहत निकाली साइकिल यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d