BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अकीदत से मनाया गया मोहर्रम का त्योहार

by bnnbharat.com
August 30, 2020
in Uncategorized
अकीदत से मनाया गया मोहर्रम का त्योहार
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: प्रयागराज में करमा एवं आसपास के गांवों में मोहर्रम का त्यौहार रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया. वैश्विक महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ताजियेदारों ने ताजिए नहीं निकाले.

क्षेत्र के करमा, उभारी, नई बाजार,चक घनश्यामदास, कटरा, पंवर, पंवरी, हथिगन, चंद्रभान सिंह का पूरा आदि गांव में लोगों ने घरों में ही रहकर प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए त्यौहार मनाया. शनिवार की शाम एसओ भुवनेश कुमार चौबे ने करमा चौकी पर सभी ताजियेदारों को बुलाकर सरकार द्वारा जारी निर्देशों के संबंध में लोगों को जानकारी दे दिया था.

उसके बाद एसडीएम आकांक्षा राना, सीओ नृपेंद्र, चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ एसओ ने सभी गांवों में जाकर लोगों से इमामबाड़े पर ताजिया न रखने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील किया.

सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के उद्देश्य से रविवार को एक कंपनी पीएसी बुला ली गई जो गांवों में गश्त कर रहे थे. ईदगाह उभारी के मौलाना यूसुफ ने बताया कि क्षेत्र के सभी लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए ताजिये न बनाने तथा घरों में रहकर त्योहार मनाने को कह दिया गया था जिसके बाद प्रशासन के निर्देश के अनुसार सादगी से त्योहार मनाया गया.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आधी अधूरी ऑडियो वायरल करना दुर्भाग्यपूर्ण: राजेश जैन

Next Post

RJD की सरकार बनी तो पूरे बिहार में भागवत कथा और यज्ञ करवाएंगे: तेज प्रताप यादव

Next Post
RJD की सरकार बनी तो पूरे बिहार में भागवत कथा और यज्ञ करवाएंगे: तेज प्रताप यादव

RJD की सरकार बनी तो पूरे बिहार में भागवत कथा और यज्ञ करवाएंगे: तेज प्रताप यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d