गोड्डा: नेटबाल में जिले का गौरव कही जाने वाली मोनालिसा का चयन इस बार फिर नेशनल गेम के लिए हुआ है. लगातार प्रयासों से अपने आप को साबित करने वाली मोनालिसा कुमारी ने इस दफे फिर जिला ही नहीं बल्कि पूरे सूबे का नाम रोशन किया है.
हम बात कर रहे हैं मोनालिसा कुमारी की जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुए ईस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का दिल जीतने में कामयाब रही है.
बता दें कि अगले वर्ष 9 जनवरी से 12 जनवरी तक होने वाले इंटर जोनल नेशनल चैंपियनशिप में पूरे सूबे से एकमात्र उसी का चयन हुआ है. चयन होने से वह काफी खुश है.
बिहार उड़ीसा बंगाल झारखंड से चुने हुए खिलाड़ियों की टीम दिल्ली के मैत्री कॉलेज स्थित स्टेडियम में आगामी 9 जनवरी से अपना प्रदर्शन करेगी. आप बताते चलें कि मोनालिसा कुमारी लगातार जिले में नेटबॉल खेल को बढ़ावा देती आई है.
इतना ही नहीं जिले के सुदूरवर्ती इलाकों से भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उसे नेटबॉल से जोड़ने का काम किया है. इतनी कम उम्र में नेटबॉल के क्षेत्र में अपना नाम कमाना काफी प्रशंसनीय विषय है. चार बहनों में एक मोनालिसा पिछले कई सालों से अनवरत प्रयास कर जिले के कई इलाकों से खिलाड़ियों को नेटबॉल से जोड़ा है.
इनके प्रयासों से जिला प्रशासन काफी खुश है साथ ही कई लोग मोनालिसा को अपनी प्रेरणा बता रहे हैं. मालूम हो कि मोनालिसा कुमारी को जिला प्रशासन द्वारा पिछले लोकसभा चुनाव से ही स्वीप कार्यक्रम के तहत अपना ब्रांड एंबेसडर चुना गया है, जो चुनाव के दौरान स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करती आई है.
उन्होंने इस बार भी जनता को पहले मतदान फिर जलपान करने की अपील किया. कहा कि मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़े और निष्पक्ष एवं निडर होकर मतदान करने की अपील जनता की. उनके साथ जिला खेल संघ के सचिव गुंजन कुमार उपस्थित थे.
उन्होंने भी जिले की तमाम जनता को निर्भीक व पक्षपात रहित होकर अपना मतदान आगामी 20 दिसंबर को होने वाले चुनाव में करने की अपील की.

