मुंगेर: साइबर क्राइम का ग्राफ इतना तेजी से बढ़ गया है की अब हैकर्स ने ठगी करने के एक से एक तरीका इजाद कर लिया है. अब आम आदमी या नेताओं को नहीं बल्कि हैकर्स अब बड़े बड़े पुलिस अधिकारी को अपना टारगेट बना रहे है. जी हां एक ऐसा ही ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने जिलाधिकारी राजेश मीणा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और उस आईडी से दोस्तों से पैसे की मांग की जा रही है.
Rajesh M Bujeta IAS के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया गया है और फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से पैसे की मांग की जा रही है. इस बात की जानकारी जब डीएम के दोस्तों ने उन्हें दी तो वे चौंक गए. सबसे पहले डीएम ने अपना फर्जी अकाउंट बंद कराया और फिर फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों को इसकी जानकारी दी है.
डीएम ने लिखा है कि ‘हैलो दोस्तों….किसी ने मेरी नकली फेसबुक प्रोफ़ाइल बनायी और वह मेरे सम्पर्कों से पैसे की मांग कर रहा है. वो मेरी प्रोफ़ाइल पिक्चर का इस्तेमाल कर रहा है, कृप्या इससे अवगत रहें और उसे ना जोड़ें. इसकी बजाय कृपा मुझे रिपोर्ट करें. धन्यवाद’


