BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने जेट एयरवेज के पूर्व मालिक नरेश गोयल को लिया हिरासत में

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in समाचार
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने जेट एयरवेज के पूर्व मालिक नरेश गोयल को लिया हिरासत में
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को घंटों पूछताछ के बाद उन्हें रात हिसासत में ले लिया. नरेश गोयल के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया मामला दर्ज करते हुए पूरा दिन पूछताछ की और देर शाम उनके आवास पर जाकर सर्च अभियान चलाया.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत की है, जिसमें गोयल और जेट एयरवेज पर आपराधिक आरोप दर्ज किए गए हैं. एक ईडी अधिकारी ने बताया कि इससे पहले गोयल के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच की जा रही थी, जिसमें उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के मुकाबले हल्के आरोप थे.

अधिकारी ने बताया कि गोयल को बुधवार सुबह समन भेजकर ईडी ऑफिस तलब किया गया था, जहां उनसे देर शाम तक पूछताछ की गई. देर शाम एजेंसी के अधिकारी उन्हें साथ लेकर उनके आवास पर गए, जहां विभिन्न कागजातों की तलाश की गई. जेट एयरवेज के खिलाफ पिछले साल जुलाई में कॉरपोरेमेट मामलों के मंत्रालय के आदेश पर धोखाधड़ी की जांच चालू की गई थी.

बता दें कि एक ट्रैवल कंपनी ने गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल के खिलाफ 46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी एफआईआर का संज्ञान लेते हुए ईडी ने गोयल दंपती और जेट एयरवेज के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इससे पहले भी ईडी ने फेमा के तहत गोयल दंपती और उनके सहयोगियों के घरों पर छापा मारा था. इस मामले में पिछले साल सितंबर में भी ईडी के अधिकारियों ने गोयल से आठ घंटे तक लगातार पूछताछ की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैलाश चौधरी ने कहा, मोदी सरकार की योजनाओं से किसानों को मिल रहा लाभ

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज

Next Post
पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज

पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d