BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

24000 किसानों के बैंक खातों में हुई धन वर्षा

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
24000 किसानों के बैंक खातों में हुई धन वर्षा

Money rained in bank accounts of 24000 farmers

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है. इसी कड़ी मे आज बोकारो के लगभग 24000 किसानों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत साढे नौ करोड़ से भी ज्यादा रुपए हस्तांतरित किए गए. स्थानीय बोकारो क्लब में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जिले के समस्त प्रखंडों के दो-दो किसानों को प्रदेश के मंत्री अमर कुमार बावरी ने डमी चेक प्रदान किया.

इस मौके पर मंत्री अमर कुमार बावरी ने कहा कि केंद्र हो या राज्य की रघुवर सरकार दोनों की ही मनसा हमारे अन्नदाता की आय दोगुनी करना है. सरकार चाहती है कि प्रदेश के किसानों को खाद बीज के लिए महाजन के पास हाथ न फैलाना पड़े और ना ही पैसे की तंगी के कारण कोई किसान आत्महत्या को विवश होना पड़े. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कोई ना कोई योजना जरूर दिया है. शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे सरकार की किसी योजना का लाभ ना मिल रहा हो.
मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के लाभुकों ने एक स्वर में कहा कि सरकार की आर्थिक मदद से किसानों को बहुत राहत मिली है. अब उनके खेत, खाद, बीज, के अभाव में खाली नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने खेत में फसल लगाने के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा, लाभुकों ने सरकार के इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा की.

बोकारो जिला में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से लाभान्वित किसानों की अंचलवार संख्या निम्न है :

 चास 9831
चंदनकियारी 5164
गोमिया 5939
पेटरवार 3077
नावाडीह 2283
जरीडीह 6409
कसमार 8174
चन्द्रपुरा 2493
बेरमो 1392

कुल : 44762
कुल राशि : 17,68,85,346/-

आज जिले के 23,776 किसानों के कुल 9,51,48,566 रुपये उनके खातों में DBT के माध्यम से भेजे गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा को घेरने के लिए सुबोधकांत ने शुरू की पहल

Next Post

बाईपास निर्माण का चुनावी जिन्न फिर आया सामने, सड़क पर उतरेंगे एनडीए के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी

Next Post
बाईपास निर्माण का चुनावी जिन्न फिर आया सामने, सड़क पर उतरेंगे एनडीए के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी

बाईपास निर्माण का चुनावी जिन्न फिर आया सामने, सड़क पर उतरेंगे एनडीए के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d