BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा राशि की अनियमितता करने वालों से होगी राशि की वसूलीः डीडीसी

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
44 लाख लोगों को निःशुल्क भोजन कराने का कीर्तिमान बना
Share on FacebookShare on Twitter

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई 

मेदिनीनगर: पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत ग्राम जमुआ में मनरेगा के तहत संचालित कुल 13 योजनाओं में अनियमितता की  शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त  शशि रंजन के निर्देश के आलोक में डीडीसी शेखर जमुआर ने बड़ी कार्रवाई की. उन्होंने योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता की पुष्टि होने पर कुल 13 योजनाओं को रद्द कर दिया.

इसके अलावा उन्होंने सभी संबंधितों  के विरुद्ध जिला द्वारा पूर्व से निर्धारित दर पर अनुपातिक दायित्व निर्धारण करते हुए इसमें व्यय की गई राशि की वसूली करने का निर्देश दिया है. ऐसे में सभी संबंधितों से 13 योजनाओं में अनियमितता बरतने को लेकर कुल 12,14,838 रुपये की वसूली की जायेगी.

जेम्स हेरेंज, सदस्य राज्य संचालन समिति,सामाजिक अंकेक्षण इकाई, झारखंड द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में उप विकास आयुक्त ने जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया.उक्त जांच दल द्वारा स्थल का भौतिक रूप से जांच किया गया एवं जांच में शिकायत सही पाया गया. उक्त जांच दल के प्रतिवेदन के आधार पर सभी संबंधितों पर कार्रवाई की गयी.

वहीं इसके पूर्व उक्त शियाकत का  प्रखंड स्तरीय जांच दल द्वारा भी जांच करवाया गया था लेकिन उक्त जांच रिपोर्ट में शिकायत को निराधार बताया गया. इस पर संज्ञान लेते हुए डीडीसी ने अस्पष्ट एवं भ्रामक जांच रिपोर्ट बनाने को लेकर हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय जांच दल में शामिल सभी सदस्यों से स्पष्टीकरण की मांग की है.

 डीडीसी ने हुसैनाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपरोक्त योजनाओं में फर्जी राशि की निकासी मामले में जमुआ के पंचायत सचिव,ग्राम रोजगार सेवक,कनीय अभियंता,एवं  मुखिया से स्पष्टीकरण प्राप्त कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के ग्राम जमुआ में मनरेगा अंतर्गत 13 योजनाओं में जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की पुष्टि के बाद उपरोक्त सभी संबंधितों के ऊपर कार्रवाई की गई.इस दौरान कई लाभुकों के खेत में सिंचाई कूप निर्माण, डोभा निर्माण व मिट्टी मोरम पथ निर्माण में गड़बड़ी की जा रही थी. उप विकास आयुक्त ने हुसैनाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को 7 दिनों के भीतर राशि की वसूली करते हुए नाजिर रसीद सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, 55 हजार नकद जब्त

Next Post

मेडिकल कॉलेजों में नामांकन को लेकर कमीशन के चेयरमैन से मिले संजय सेठ

Next Post
बड़ा तालाब की सफाई के लिए जनप्रतिनिधि सामाजिक एवं धार्मिक संगठन आगे आएं: संजय सेठ

मेडिकल कॉलेजों में नामांकन को लेकर कमीशन के चेयरमैन से मिले संजय सेठ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d