BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑनलाइन होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग

by bnnbharat.com
July 5, 2020
in समाचार
ऑनलाइन होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश: आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से खोलने के लिए नए एप कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (CAS) का उपयोग किया जा रहा है. एप के माध्यम से मॉनिटरिंग की नई व्यवस्था में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की केंद्र में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जा सकेगी.

यदि कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं पहुंचती है तो उनकी उस दिन की उपस्थिति मान्य नहीं होगी. महिला-बाल विकास विभाग द्वारा तैयार करवाये गये इस नए एप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केन्द्र पहुंचकर पहले अपनी फोटो खीचेंगी, तब ही एप खुल पाएगा. एप खुलने पर लॉगिन करने पर ही उनकी उपस्थिति मानी जाएगी.

सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों की जियो टेगिंग

प्रदेश के सभी 97 हजार 135 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों की जियो टेगिंग का काम पूर्ण कर लिया गया है. वर्तमान में प्रदेश के 16 जिलों में कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर लागू किये जा चुके है. इन जिलों में 27 हजार 817 स्मार्ट फोन, सिम, एस.डी.कार्ड, इंटरनेट डाटा प्लान उपलब्ध करवाया जा चुका है.

शेष 36 जिलों की 69 हजार 318 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों को इस सॉफ्टवेयर के उपयोग का चरणबद्ध रूप से जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

संचालनालय स्तर पर मिलेगी ऑनलाइन जानकारी

इस नई व्यवस्था के लागू होने से प्रदेश में किस दिन कितने आंगनबाड़ी केंद्र खोले गए और कितने बंद रहे, यह जिलेवार जानकारी संचालनालय स्तर पर एप के माध्यम से उपलब्ध रहेगी.

उच्च स्तर के अधिकारी किस जिले के किस ब्लाक में कितने केंद्र खोले गए इसकी जांच तथा संबंधितों से पूछताछ भी कर सकेंगे. इस व्यवस्था से अब सुपरवायजर को कार्यकर्ता की निगरानी के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब वे अपने कार्यालय से ही एप के माध्यम से पता कर सकेंगे कि उनके सेक्टर में कितने आंगनबाड़ी केंद्र खुले और कितने बंद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

त्रिदेशीय सीमा पर सड़क और संचार को विकसित करने में तेजी से लगा चीनी कंपनी

Next Post

हमें प्रकृति के सभी संसाधन को बचाना है: CM योगी

Next Post
हमें प्रकृति के सभी संसाधन को बचाना है: CM योगी

हमें प्रकृति के सभी संसाधन को बचाना है: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d