BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘बंदर मारा गया’: धनोआ ने ऐसे दी थी डोभाल को जानकारी, जानिए बालाकोट स्ट्रा इक की पूरी कहानी

by bnnbharat.com
February 26, 2021
in समाचार
बालाकोटः जब सेना ने दिया था मुंहतोड़ जवाब

बालाकोटः जब सेना ने दिया था मुंहतोड़ जवाब

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बालाकोट एयर स्ट्रालइक की आज दूसरी वर्षगांठ हैं. हालांकि इस ऑपरेशन को काफी गुप्तल रखा गया और कुछ ही चुनिंदा लोगों को इसके बारे में जानकारी थी. 26 फरवरी, 2019 को 3.45 बजे उस समय के एयर चीफ बीएस धनोआ ने एक विशेष rax नंबर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को टेलीफोन कॉल किया. rax एक अल्ट्रा-सिक्योर फिक्स्ड लाइन नेटवर्क है. उन्होंकने अजीत डोभाल से कहा कि बंदर मारा गया है.

संदेश का मतलब था कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर को नष्टा कर दिया. धनोआ ने तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और सचिव (अनुसंधान और विश्लेषण विंग) अनिल धस्माना को भी इसी तरह का कॉल करके जानकारी दी. इसके बाद एनएसए डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूचित किया.

14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में आत्मघाती हमले के जवाब में भारत ने यह कार्रवाई की थी, जिसमें 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे. अब दो साल बाद ऑपरेशन का अधिक जानकारी सामने आ रही है, जिसमें उसका नाम भी शामिल है. इसके साथ ही ऑप्टिकल मार्गदर्शन के साथ एक मिसाइल की विफलता भी सामने आई है.

बालाकोट एयर स्ट्रा इक में शामिल शीर्ष अधिकारियों ने अंग्रजी अखबार एचटी को बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को धोखा देने के लिए इसके कोड नाम ”बंदर” को जानबूझकर चुना गया था. भारतीय पक्ष को उम्मीद थी कि भावलपुर के jem मुख्यालय में आतंकवादी समूह के प्रमुख अजहर मसूद परिसर के भीतर सुरक्षित रूप से रह रहा है.

स्ट्रालइक से पहले पाकिस्ताखन को धोखे देने के लिए भारतीय लड़ाकू विमानों की एक टुकड़ी को राजस्थान सेक्टर में पाकिस्तान वायु सेना को अपनी सारी फोर्स को ट्रांसफर करने के लिए मजबूर करने के लिए भावलपुर के आसमान पर रोकना पड़ा. परिणामस्वरूप जब भारतीय वायुसेना के उन्नत मिराज 2000 अपने स्पाइस 2000 बम गिराए, जोकि 90 किलोग्राम विस्फोटक से भरे हुए होंगे तो निकटतम पाकिस्तानी विमान भी 150 किलोमीटर दूर थे. भारतीय वायुसेना ने जानबूझकर 26 फरवरी को चुना, क्योंयकि यह पूर्णिमा की अंतिम तिमाही थी और लड़ाकू विमानों ने सफलतापूर्वक पीर पंजाल पर्वतमाला के नीचे उड़ते हुए पाकिस्तानी राडार को धोखा दिया. अधिकारियों के अनुसार, सभी पांच बमों को 330 बजे आईएसटी या 300 बजे पाकिस्तानी समय में गिराया गया.

ऑप्टिकल गाइड वाला छठा बम सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण फायर नहीं हो सकता. बालकोट में मस्जिद को छोड़ दिया गया था, क्यों कि यहां पर फज्र की नमाज की तैयारी शुरू हो गई थी.

स्ट्रालइक पूरी होने के बाद सभी वरिष्ठ मंत्रियों, शीर्ष पीएमओ अधिकारियों, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, विदेश सचिव, सचिव (raw), निदेशक इंटेलिजेंस ब्यूरो और तत्कालीन वायु सेना प्रमुख के साथ पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा एक कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में पीएम मोदी ने भारतीय खुफिया एजेंसी को खुले तौर पर धन्यवाद दिया, विशेषकर रॉ को योग्य बुद्धि और निर्भीक iaf प्रमुख को एक साहसी ऑपरेशन के लिए. मुस्कुराते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दोनों की पीठ थपथपाई और डोभाल ने धनोआ और धस्माना से हाथ मिलाया.

हालांकि, राष्ट्रीय सुरक्षा योजनाकारों को अंतिम मिसाइल के बारे में चिंता नहीं थी, क्योंकि ऑप्टिकल गाइडेंस का काम स्ट्रा इक का सबूत हासिल करना था और स्ट्रातइक के बारे में किसी भी पाकिस्तानी या पश्चिमी प्रचार का मुकाबला करना था. निश्चित रूप से, पाकिस्तानी प्रचार मशीन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उच्च विस्फोटक छवियों को दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई में जुट गई, ताकि यह दिखाया जा सके कि स्ट्रा इक विफल हो गई. अधिकारियों ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने जानबूझकर छेद करके विस्फोिट वाले बमों को चुना ताकि कम से कम क्षति हो. उन्होंने कहा कि बालाकोट कैंप के भीतर की तस्वीुरों में स्ट्रा इक से एक दिन पहले कम से कम 300 आतंकी दिखे थे. अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायुसेना के लिए बहुत सी कार्रवाई तत्कालीन रॉ उप प्रमुख सामंत गोयल (अब एजेंसी के प्रमुख) के माध्यम से कराई गई थी, और कुछ शिविर के भीतर एक सोर्स से आए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नामजद 8 नाबालिग बच्चों को जुवेनाइल कोर्ट से जमानत मिली

Next Post

झारखंड में भारत बंद का आंशिक असर

Next Post
8 दिसंबर को किसान सभा, वामदल एवं विपक्ष का भारत बंद अभूतपूर्व रहा

झारखंड में भारत बंद का आंशिक असर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d