BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यभर में मॉनसून सक्रिय, 48 घंटों में अधिकांश हिस्सों में बारिश की उम्मीद

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in Uncategorized
राज्यभर में मॉनसून सक्रिय, 48 घंटों में अधिकांश हिस्सों में बारिश की उम्मीद
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है. अगले 48 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक राज्य में मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान में 9 और 10 जुलाई को पूरे झारखंड में बारिश होने का अनुमान है, जबकि 11 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण पश्चिम जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.

12 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा मध्य जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 14 जुलाई को झारखंड में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान कई जिलों में वज्रपात के भी आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इधर पिछले अड़तालीस घंटों में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग 97.2 एमएम दर्ज की गई. रांची में 5.0 मिमी, जमशेदपुर में 19.0 मिमी और डालटेनगंज में 4.0 मिमी वर्षा दर्ज की गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘वन अधिकारियों’ पर जब्त अवैध लकड़ी उपयोग करने का आरोप

Next Post

21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा !

Next Post
21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा !

21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा !

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d