BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झमाझम बारिश से मॉनसून स्थिति में हुई सुधार

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in Uncategorized
झारखंड में 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश की संभावना
Share on FacebookShare on Twitter
  • 9 व 10 अगस्त को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना

रांची: राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज झमाझम बारिश हो रही है. पिछले 48 घंटों से रूक-रूक कर लगातार हो रही बारिश से मॉनसून की स्थिति में थोड़ी सुधार हुई है.

तीन पहले तक राज्य में सामान्य से करीब 16 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गयी थी, लेकिन आज मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि अब राज्य में सामान्य से सिर्फ 11 फीसदी कम बारिश हुई है, अर्थात बारिश की स्थिति में तीन दिनों में ही करीब पांच प्रतिशत का सुधार हुआ है.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में मॉनसून सक्रिय रहा और इस दौरान सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के कुरडेगा में एक सौ अड़सठ मिलीमीटर हुई.

उन्होंने बताया कि मॉनसून के दौरान राज्यभर में अब तक सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है. राज्य के सात जिलों गुमला, देवघर, पाकुड़, साहेबगंज, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है.

वहीं 14 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गयी, जबकि तीन जिलों पलामू, गढ़वा और लातेहार में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मौसम पूर्वानुमान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में फिर से बन रहे निम्न दबाव के कारण नौ और दस अगस्त राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

उन्होंने बताया कि सात और आठ अगस्त को भी राज्य के कई स्थानों पर बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने समय में अच्छी बारिश से मॉनसून की स्थिति में और सुधार हो सकती है, इसके बावजूद इलाकों में अल्पवृष्टि की स्थिति बने रहने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

57 वर्षीय अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत

Next Post

झारखंड के सहजन का स्वाद अब विदेशों में भी लोग ले सकेंगे

Next Post
झारखंड के सहजन का स्वाद अब विदेशों में भी लोग ले सकेंगे

झारखंड के सहजन का स्वाद अब विदेशों में भी लोग ले सकेंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d