बिहार: मंगलवार को पूरे दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी दी गई है. इसकी वजह ये है कि बिहार से ट्रफ लाइन फिलहाल शिफ्ट हो गयी है और इसे लेकर मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.
बारिश के समय लोगों से घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में जुलाई तक मानसूनी बारिश जारी रहेगी और अभी मानसून राज्य में पूरी तरह से सक्रिय है. आज सुबह से कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने आज भी इन हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी है.
बिहार में सोमवार के बढ़े हुए तापमान की वजह से आसमान में कपासी काले बादलों की सक्रियता बढ़ी है, जिससे मंगलवार को पूरे दिन प्रदेश के कई हिस्सों में ठनका गिरने की आशंका है. इन हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश की संभावना है.
आइएमडी, पटना के मुताबिक ट्रफ लाइन झारखंड और बिहार के सटे इलाके से गुजर रही है, जिससे मॉनसून के अभी लगातार सक्रिय रहने की संभावना है.

