रांची: राज्य में पिछले चौबीस घंटे में मॉनसून कमजोर रहा. इस दौरान एक-दो स्थानों पर हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक बारिश करीब तीन मिलीमीटर सिमडेगा के कुरडेग में हुई.
राज्य में एक जून से लेकर 30अगस्त तक लगभग 755 मिममीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब सात प्रतिशत कम है.
मौसम पूर्वानुमान में 1 से तीन सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं एक और तीन सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है.

