BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सामान्य रहेगा मॉनसून, जुलाई से सितंबर तक होगी खूब बारिश

by bnnbharat.com
April 14, 2021
in समाचार
सामान्य रहेगा मॉनसून, जुलाई से सितंबर तक होगी खूब बारिश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में इस बार सितंबर के महीने में ज्यादा बेहतर बरसात होने का अनुमान है. हालांकि, जुलाई और अगस्त में भी सामान्य बारिश होने की संभावना है. मौसम संबंधी पूर्वानुमान जताने वाली संस्था स्काईमेट के मुताबिक, इस बार देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहने की संभावना है.

संस्था ने मंगलवार को देश में 75 फीसदी तक वर्षा का योगदान देने वाले मानसून को लेकर पूर्वानुमान व्यक्त किए. संस्था का अनुमान है कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा. जून से सितंबर महीने के दौरान वर्षा का दीर्घावधि औसत 103 प्रतिशत तक रहेगा. इस बार सामान्य मानसून रहने की 60 फीसदी संभावना है. जबकि, सामान्य से ज्यादा बारिश की 15 फीसदी संभावना है. 

मौसम विज्ञानी महेश पालावत ने बताया कि दिल्ली में मानसून आगमन आमतौर पर जून के अंतिम सप्ताह में होता है. जबकि, अक्तूबर के पहले सप्ताह तक इसकी मौजूदगी बनी रह सकती है. इस बार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून के समय से आने और अक्तूबर के शुरुआती हिस्से तक बने रहने के अनुमान है.

जबकि, पूरे उत्तर भारत में ही जुलाई और अगस्त की तुलना में सितंबर में ज्यादा अच्छी बरसात होने की संभावना है. पिछले वर्ष सितंबर और अक्तूबर के महीने में वर्षा सामान्य से खासी कम रह गई थी. इसके चलते लोगों को ज्यादा प्रदूषण का सामना भी करना पड़ा था. हालांकि, इस बार मानसून का पूरा सीजन अच्छा रहने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंग्रेजों की तरह फूट डालो, राज करो की नीति के जरिए सत्ता में बने रहना चाहती है भाजपा-हेमंत सोरेन

Next Post

156 रुपये में कोरोना का इलाज,SBI कोरोना रक्षक पॉलिसी

Next Post
156 रुपये में कोरोना का इलाज,SBI कोरोना रक्षक पॉलिसी

156 रुपये में कोरोना का इलाज,SBI कोरोना रक्षक पॉलिसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d