BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुस्ती दूर भगाए मूंग, रोजाना करें इसे नाश्ते में शामिल

by bnnbharat.com
September 17, 2020
in समाचार
सुस्ती दूर भगाए मूंग, रोजाना करें इसे नाश्ते में शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

BNN HEALTH DESK: सुबह का नाश्ता आपको दिन में काम करने की एनर्जी देता है. इसलिए सुबह का नाश्ता हेल्दी होना जरुरी होता है. कुछ लोग सुबह जल्दी में या तो नाश्ता करते नहीं हैं और अगर करते भी हैं तो आधा पेट ही करते हैं. लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिहाज से खराब हो सकता है. इसलिए सुबह का नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर और हेल्दी होना चाहिए. आप सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंगदाल को शामिल कर सकते हैं, जो एक बहुत हेल्दी विकल्प है. इसे आप आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में…

सुबह के नाश्ते में पोषक से भरपूर चीजें लेनी बहुत आवश्यक होती हैं. अंकुरित मूंगदाल को नाश्ते में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. मूंग दाल में फाइबर पाया जाता है जो आपके पेट में होने वाली समस्याओं को दूर करता है. जिन लोगों को पेट में भारीपन और कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें अपने नाश्ते में भारी चीजें खाने की जगह मूंगदाल के स्प्राउट्स शामिल करने चाहिए. ये सेहत के लिए हेल्दी भी होता है और इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है.

सुस्ती दूर भगाए

सुबह का नाश्ता दिन में काम करने की ऊर्जा देता है, लेकिन हम अगर सुबह को भारी तली हुई चीजें अपने नाश्ते में शामिल करते हैं तो उससे सुस्ती आने लगती है. अंकुरित मूंगदाल मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाती है, जिससे हमारे शरीर को ज्यादा समय तक ऊर्जा मिलती है, जिससे काम करते समय सुस्ती नहीं आती है. इसलिए सुबह को नाश्ते में अंकुरित मूंग दाल शामिल करना चाहिए.

बढ़ते वजन की समस्या वालों के लिए है अच्छा विकल्प

अंकुरित मूंग को खाने से शरीर में शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है. जिन लोगों को वजन बढ़ने की समस्या है उन्हें अपने खाने में तला हुआ और भारी खाना लेने की बजाए अंकुरित मूंग को लेना चाहिए. इससे वजन कम होने में भी सहायता मिलेगी और आपके शरीर को पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे.

मूंग को अंकुरित होने के लिए दो तीन दिन पहले ही भिगो दें ताकि मूंग का अंकुरण सही से हो सके. आप इसे थोड़ी ज्यादा मात्रा में भिगो दें, ताकि अगले दो दिनों के लिए आपको स्प्राउट्स मिल जाएं. दोबारा मूंग को अंकुरित करने का समय आपके पास रहे. लेकिन भीगे हुए मूंग दाल का पानी बदलते रहें. अंकुरित दाल का पानी निकालकर उसे पानी से धो लें. इसमें स्वाद के हिसाब से थोड़ा चाट मसाला नींबू नमक आदि मिला लें. आप इसमें टमाटर प्याज और हरा धनिया भी मिला सकती है, जिससे स्वाद बढ़ने के साथ ये और भी ज्यादा हेल्दी रहेगी. आप चाहें तो इसके साथ चने भी अंकुरित करके इसमें मिला सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्यों ‘ऐ मेरे हमसफ़र’ की रिशिना कंधारी ‘निंबुडा निंबुडा’ को रिपीट मोड पर सुन रही है?

Next Post

जानें क्यों ठंडे पानी से चेहरा धोना स्किन के लिए अच्छा माना जाता है?

Next Post
जानें क्यों ठंडे पानी से चेहरा धोना स्किन के लिए  अच्छा माना जाता है?

जानें क्यों ठंडे पानी से चेहरा धोना स्किन के लिए अच्छा माना जाता है?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d