BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IIM बना बेटियों की पसंद, देशभर में 1619 बेटियों ने लिया दाखिला

by bnnbharat.com
August 31, 2019
in समाचार
IIM बना बेटियों की पसंद, देशभर में 1619 बेटियों ने लिया दाखिला

More enrollment of girls in IIM across the country including Ranchi

Share on FacebookShare on Twitter

दीपक,

रांची : अब देश के प्रीमियर प्रबंधन संस्थान आइआइएम में लड़कियों का नामांकन अधिक होने लगा है. युवतियों ने 2017-18 की तुलना में 2019-21 में लड़कों की तुलना में 20 आइआइएम में अधिक नामांकन लिया है. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 2017-19 में जहां 25.69 फीसदी लड़कियों को आइआइएम में दाखिला मिला था, वह बढ़ कर 30.61 फीसदी हो गया है. यानी 2017-19 में जहां 1349 युवतियों का नामांकन आइआइएम में हुआ था, वह इस शैक्षणिक सत्र में बढ़ कर 1619 तक पहुंच गया है. देश भर के 20 आइआइएम में बेंगलुरू, रोहतक, संबलपुर और तिरुचिरापल्ली में लड़कियों ने एमबीए कार्यक्रम में अधिक नामांकन लिया है. पुराने आइआइएम में जहां 114 युवतियों का एडमिशन 2017-19 तक हुआ था, वह भी बढ़ कर 165 हो गया है. आइआइएम रोहतक में जहां 2016 में मात्र 9 लड़कियां थी. वह 2019 में बढ़ कर 124 तक हो गया है.

कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में भी लड़कियों की संख्या बढ़ी

आइआइएम में दाखिले को लेकर होनेवाली कैट परीक्षा में लड़कियों के आवेदन भी बढ़े हैं. 2018 में 2.41 लाख अभ्यर्थियों ने कैट की परीक्षा दी थी, जिसमें 84350 युवतियां थी. 2015 में सिर्फ 70 हजार के आसपास लड़कियों ने आइआइएम की प्रवेश परीक्षा दी थी. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने एडमिशन के मामले में आइआइएम को स्वायतता प्रदान कर रखी है. इसमें 10वीं, 12वीं के परफॉर्मेंस के अलावा व्यक्तिगत अपीयरेंस भी दाखिले के लिए जरूरी आयामों में से एक है. आइआइएम प्रबंधन फीमेल कैंडिडेट को साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कसन कार्यक्रम में चार प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज भी प्रदान कर रहा है.

  •  
    संस्थान 2017-19 2018-20 2019-21
    रांची 88 106 117
    बेंगलुरू 114 121 114
    उदयपुर 60 66 88
    रायपुर 52 42 38
    तिरुचिरापल्ली 33 24 95
    नागपुर 02 25 20
    लखनऊ 98 123 124
    इंदौर 256 232 220
    कोलकाता 143 124 152
    रोहतक 22 120 124
    विशाखापत्तनम 13 18 45
    कोजीकोड 103 108 111

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत की अर्थव्यवस्था टिकी है 6 सेक्टरों पर, 5 में गिरावट

Next Post

संत जेवियर्स कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Next Post
संत जेवियर्स कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

संत जेवियर्स कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d