BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

100 करोड़ से ज्यादा लोग हुए घरों में कैद, 13 हजार के पार मौतों का आंकड़ा

by bnnbharat.com
March 22, 2020
in समाचार
100 करोड़ से ज्यादा लोग हुए घरों में कैद, 13 हजार के पार मौतों का आंकड़ा

100 करोड़ से ज्यादा लोग हुए घरों में कैद, 13 हजार के पार मौतों का आंकड़ा

Share on FacebookShare on Twitter

रोम: भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने लिए रविवार को 100 करोड़ से भी ज्यादा लोग घरों में बंद रहे.

बता दें कि इस जानलेवा वायरस से मरन वालों की तादाद बढ़कर 13, 000 के पार पहुंच गई है.

Also Read This: संकट में सरकार गरीबों को मदद पहुंचाये: आलोक दूबे

सबसे बुरी तरह से प्रभावित इटली में कारखाने बंद कर दिए गए हैं. इस महामारी के कारण दुनिया के करीब 35 मुल्कों ने बंद लॉकडाउन) किया है, जिससे जनजीवन, यात्रा और कारोबार प्रभावित हुए है.

वहीं सरकारें सीमाएं बंद करने को लेकर जद्दोजहद कर रही हैं और वायरस की वजह से आर्थिक मंदी से बचने के लिए आपातकालीन उपायों में अरबों डॉलर लगा रही हैं.

अभी तक दुनिया में तीन लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित में होने की पुष्टि हुई है. इटली में स्थिति गंभीर है जहां 4,800 से ज्यादा लोगों की जान गई है, जो दुनिया में भर में इस संक्रमण से मरने वालों का एक तिहाई है.

इसके अलावा अमेरिका के न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिलिस के लोग अलग अलग चरणों में बंद का सामना कर रहे हैं. अमेरिका के अन्य राज्यों के भी प्रतिबंध लगाने की उम्मीद है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह साझा राष्ट्रीय बलिदान का समय है, लेकिन यह अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने का भी वक्त है.

उन्होंने कहा कि हमारी बड़ी जीत होगी. वैश्विक नेताओं के महामारी से लड़ने का संकल्प लेने की बीच, मौतों और संक्रमणों की संख्या में इजाफा जारी है, खासकर यूरोप में.

स्पेन में शनिवार को 32 और लोगों की मौत हुई. प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने टीवी के जरिए किए गए संबोधन में चेताया कि देश को और मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहने की जरूरत है.

उधर, फ्रांस में घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों को घर से नहीं निकलने देने की सरकार की कोशिश को अमल में लाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं.

Also Read This: योगी ने कहा, ऐसे और भी हो सकते हैं ‘जनता कर्फ्यू’

कोविड-19 के प्रसार का मुकाबला करने के लिए अभूतपूर्व उपायों ने अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर पर असर डाला है और ओलंपिक के आयोजकों पर तोक्यो में होने वाले 2020 ओलंपिक को टालने का दबाव बढ़ रहा है.

इस बीच अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने कोरोना वायरस के एक ऐसे परीक्षण को मंजूरी दी है जिससे नतीजे 45 मिनट में मिल जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुछ लोग नहीं आए बाज, बेवजह घूम रहे थे सड़कों पर

Next Post

स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर, घायलों को भेजा गया रिम्स

Next Post
स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर, घायलों को भेजा गया रिम्स

स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर, घायलों को भेजा गया रिम्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d