वाशिंगटन:- अमेरिका (United States) में गुरुवार को एक हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया. अमेरिका के डलास प्रांत के फोर्ट वर्थ इलाके में हादसे के दौरान 100 से अधिक छोटे-बड़े वाहन आपस में टकरा (Road Accident) गए. इससे सड़क पर कबाड़ के ढेर लगने जैसा मंजर दिखने लगा. इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है. साथ ही करीब 30 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक हाईवे पर इस भीषण सड़क हादसे में आपस में टकराने वाले वाहनों में छोटी कारें, ट्रक, एसयूवी और 18 टायरों वाले ट्रक तक शामिल हैं. ये सभी तेज रफ्तार दौड़ रहे थे. तभी अचानक एक के बाद एक ये आपस में टकराने लगे. स्थानीय दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची हैं और वहां राहत कार्य चला रही हैं.

