ब्यूरो चीफ,
झारखंड : झारखंड सरकार ने दर्जन भर अभियंताओं को प्रमोशन दे दिया है. पेयजल और स्वच्छता विभाग के इन अभियंताओं की जल्द पोस्टिंग भी की जायेगी. वर्षों से मुख्यालय में पदस्थापित अधीक्षण अभियंता रामप्रवेश सिंह को मुख्य अभियंता के पद पर प्रमोशन दी गयी है. इनके अलावा नवरंग सिंह को भी मुख्य अभियंता बनाया गया है.
विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित विभागीय प्रोन्नति समिति ने नौ प्रभारी अधीक्षण अभियंताओं को नियमित प्रमोशन दे दिया गया है. इसमें प्रमोद भट्ट, उमेश गुप्ता, संजय झा, रघुनंदन शर्मा, केके वर्मा, प्रदीप चौधरी, बृजनंदन कुमार, सुधाकांत झा और पीएन सिंह का नाम शामिल हैं. इन अभियंताओं को पदस्थापन वाली जगह पर ही पोस्टिंग की जायेगी और वेतनमान बढ़ा दिया जायेगा.
विभाग में मुख्य अभियंता स्तर का है पांच पद
विभाग में मुख्य अभियंता स्तर का पांच पद है. इनमें से फिलहाल अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता हीरा लाल प्रसाद और सृष्टिधर मोदी शामिल हैं. क्षेत्रीय मुख्य अभियंता हीरा लाल प्रसाद दो माह में सेवानिवृत हो जायेंगे. इसकी वजह से तीन मुख्य अभियंता के पद पर प्रमोशन देकर उसे भरने की कवायद कई दिनों से चल रही थी.

