नई दिल्ली: नए कृषि कानून के विरोध में 33 दिनों से किसान टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहें हैं, किसान आंदोलन का असर कई तरह से देखा जा रहा है, वहीं पंजाब में मोबाइल टावरों पर पड़ भी इसका प्रभाव दिखा.
जानकारी के मुताबिक, अबतक राज्य में 1500 से ज्यादा मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है, जबकि कई मोबाइल टावरों की बिजली काट दी गई और कई जगह तार के बंडल जला दिए गए. किसानों पर रिलायंस पेट्रोल पंप, रिलायंस रिटेल पर अपना गुस्सा उतारने का आरोप लगा था.
नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान और उनके सहयोगी मोबाइल टावरों को तवाह कर रहे हैं. पंजाब में पिछले कुछ दिनों में मोबाइल टावर की पावर काटने और बिजली के तार काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं.
माना जा रहा है कि नए कृषि कानूनों का सबसे ज्यादा फायदा उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की फर्मों को होगा, ऐसे में धारना है कि किसान इन कंपनियों के संसाधनों पर ही अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक शनिवार तक 1411 मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया गया था और सोमवार को ये आंकड़ा बढ़कर 1500 से पार हो गया.

