BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्फ्यू के कारण 2 हजार से ज्यादा शादियां टलीं

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
प्रेम प्रसंग में एक-दूजे के दीवाने हुए, तो बाली उमर में ही करा दी लड़का-लड़की की शादी
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद: आज देवउठान एकादशी है. इसी विशेष दिन से देशभर में हिंदू मजहब के अनुयायियों में शादियां शुरू हो गई हैं. हालांकि, गुजरात के कुछ शहरों में रात्रि-कर्फ्यू के चलते शादी के आयोजन नहीं हो पा रहे. यहां अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा व राजकोट शहरों में कोरोना का संक्रमण बढ़ने की वजह से नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है. ऐसे में 2 हजार से भी ज्यादा शादियां टल गई हैं. इतना ही नहीं शादी में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की मंजूरी के चलते कैटरिंग और होटल बुकिंग बड़े पैमाने पर रद्द हो रही हैं. अकेले अहमदाबाद शहर में ही कैटरिंग की 1500 और होटल की 1000 बुकिंग रद्द हुई हैं. इसके अलावा फाॅर्म हाउस में होने वाले शादी-ब्याह के कार्यक्रम भी रद्द हो रहे हैं.

आज 25 नवंबर से शुरू हुई देवउठान एकादशी के मौके से लेकर 12 दिसंबर तक ही शादी के शुभ मुहूर्त बताए गए हैं, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों के कारण गुजरात के चार बड़े शहरों में रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ है. और, तकरीबन 7 दिसंबर तक कर्फ्यू रहना लगभग तय है. इसी के चलते लोग सारे आयोजन कैंसिल कर रहे हैं. संवाददाता ने बताया कि, सूरत में भी सैकड़ों शादी-कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. साउथ गुजरात इवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रमुख निहार चावला ने बताया कि, दिवाली से पहले एसोसिएशन की बैठक में बुकिंग 100 प्रतिशत बुकिंग अमाउंट एडवांस में लेने का निर्णय हुआ था. परंतु अब सरकार ने रात में शादी समारोह पर पाबंदी लगा दी है. इससे इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े 25 हजार से ज्यादा लोगों पर असर पड़ेगा.

वहीं, होटल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट सनत रेलिया ने कहा कि, लॉकडाउन से होटल इंडस्ट्री की स्थिति बिगड़ी थी. लेकिन अब नाइट कर्फ्यू से ज्यादा असर पड़ रहा है. नई गाइडलाइन के कारण लोग भी मेहमानों को बुलाना टाल रहे हैं. इसके कारण बुकिंग पर असर पड़ रहा है. हमारे साथ जुड़े कैटरिंग वालों की भी स्थिति खराब है. शहर में करीब 1000 बुकिंग रद्द हुई हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फाइनेंसर की ओर से गाड़ी जब्त करने से परेशान गाड़ी मालिक की आत्महत्या के बाद कोयलांचल उबला

Next Post

यशवंत सिन्हा के ‘Kiss’ कहीं भी ठीक नहीं वाले बयान पर भड़के लोग, हुए ट्रोल

Next Post
यशवंत सिन्हा के ‘Kiss’ कहीं भी ठीक नहीं वाले बयान पर भड़के लोग, हुए ट्रोल

यशवंत सिन्हा के 'Kiss' कहीं भी ठीक नहीं वाले बयान पर भड़के लोग, हुए ट्रोल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d