नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबित भारत में कोरोना केस की संख्या बढ़ रही है तो वहीं रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है.
इस वक्त देश में कोरोना वायरस से पूरी तरह रिकवर हो चुके मामलों की संख्या आज 27 लाख के पार हो गई. पिछले 24 घंटों में 64,935 रिकवरी दर्ज की गई हैं. वर्तमान में भारत की रिकवरी दर 76.61% है जबकि केस फेटलिटी रेट 1.79% है.
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब धीमी गति से इजाफा हो रहा है. राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 1 लाख 71 हजार 366 हो गए हैं. संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 14,040 है. वहीं 1,52,922 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. यहां अब तक 4,404 लोगों की जान जा चुकी है.

