BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता दरबार में 30 से अधिक फरियादियों ने उपायुक्त के समक्ष लगाई गुहार

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
जनता दरबार में 30 से अधिक फरियादियों ने उपायुक्त के समक्ष लगाई गुहार
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: आमलोगों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से कोरोना काल में भी पलामू जिले के उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन हर मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार में फरियाद सुन रहे हैं.

आज एक बार फिर समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. आज के जनता दरबार में जिले के विभिन्न स्थानों से आये 30 से अधिक फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त से गुहार लगाई.

सर्वप्रथम जनता दरबार में आये कल्याण कार्यालय से सेवानिवृत्त सहायक अरविंद कुमार सिन्हा ने अपने बड़े बेटे व पुत्रवधु पर मानसिक  एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्याय करने का अनुरोध किया.

इसी तरह विश्रामपुर से आये चनारिक सिंह व पड़वा से आये गोरखनाथ पांडेय ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल न होने से  संबंधित शिकायत की, जिसके बाद उपायुक्त ने ऑन स्पॉट जिला परिवहन पदाधिकारी को फोन कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

आज के जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े अधिकांश मामले आये. इसके अलावे भू-अर्जन मुआवजा, गंदगी, प्रदूषण, पेंशन, नया राशन कार्ड बनवाने, पीएम आवास से संबंधित शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी गई. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शिकायत जल्द से जल्द सुलझाने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमण को लेकर सैंपल कलेक्शन में लाएं तेजीः उपायुक्त

Next Post

डीडीसी ने किया पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना

Next Post
डीडीसी ने किया पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना

डीडीसी ने किया पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d